ePaper

Bengal Chunav 2021: नंदीग्राम से BJP कैंडिडेट शुभेंदु अधिकारी के भाई की गाड़ी पर हमला, TMC नेता पर आरोप

Updated at : 27 Mar 2021 2:25 PM (IST)
विज्ञापन
Bengal Chunav 2021: नंदीग्राम से BJP कैंडिडेट शुभेंदु अधिकारी के भाई की गाड़ी पर हमला, TMC नेता पर आरोप

west bengal election 2021 tmc leader's goon attack bjp candidate suvendu adhikari's brother soumendu adhikari's car in contai : बंगाल विधानसभा चुनाव के पहले चरण की वोटिंग शुरू हो गयी है और साथ ही बंगाल में हिंसा भी जारी है. पहले चरण के चुनाव के दौरान मेदिनीपुर के कद्दावर नेता शुभेंदु अधिकारी के भाई सौमेंदु अधिकारी की कार पर कोंटाई में हमला किया गया. इस घटना को लेकर सौमेंदु अधिकारी के भाई दिव्येंदु अधिकारी ने टीएमसी के ब्लॉक प्रमुख राम गोविंद दास पर आरोप लगाया है.

विज्ञापन

Bengal Chunav 2021: बंगाल विधानसभा चुनाव के पहले चरण की वोटिंग शुरू हो गयी है और साथ ही बंगाल में हिंसा भी जारी है. पहले चरण के चुनाव के दौरान मेदिनीपुर के कद्दावर नेता शुभेंदु अधिकारी के भाई सौमेंदु अधिकारी की कार पर कोंटाई के साबाजपुर में हमला किया गया. इस घटना को लेकर सौमेंदु अधिकारी के भाई दिव्येंदु अधिकारी ने टीएमसी के ब्लॉक प्रमुख राम गोविंद दास पर आरोप लगाया है.

दिव्येंदु अधिकारी का कहना है राम गोविंद दास की मदद से हमला किया गया है. साथ ही दिव्येंदु अधिकारी ने बताया घटना में सौंमेंदु को चोट नहीं लगी है. मगर, उसके ड्राइवर को बुरी तरह पीटा गया है. इस घटना की सूचना पुलिस ऑब्जर्वर को दे दी गयी है. बता दें कि घटना को लेकर पहले ही सौमेंदु अधिकारी ने बताया था कि उनकी कार पर हमला किया गया है. उन्होंने बताया कोंटाई में तीन बूथ पर तृणमूल के ब्लॉक प्रमुख राम गोविंद दास और उनकी पत्नी रिगिंग कर रहे थे.

Also Read: मतदान केंद्र पर भिड़े भाजपा-तृणमूल उम्मीदवार, माओवादियों ने लगायी थी पोलिंग पार्टी के वाहन में आग

रिगिंग की सूचना मिलने पर वो मौके पर पहुंचे थे. दरअसल, इलेक्शन एजेंट होने के कारण वो कहीं भी बेरोकटोक जा सकते हैं. उनका कहना है मेरे पहुंचने की वजह से उन दोनों को परेशानी होने लगी थी. वो रिगिंग नहीं कर पा रहे थे. मुझे रोकने के लिए उनके गुंडों ने मेरी कार पर हमला कर दिया. दरअसल, कार से उतरकर मतदान केंद्र पर जान के दौरान घटना घटी. कार में तोड़फोड़ के साथ ही ड्राइवर से मारपीट की. इस घटना में उनकी कार का शीशा चारों तरफ से टूट गया. घायल ड्राइवर की पहचान गोपाल सिंह के रूप में हुई है. सिर्फ टीएमसी नेता पर ही नहीं बल्कि सीआरपीएफ पर भी आरोप लगाये गये हैं.

आरोप है कि वारदात के दौरान सीआरपीएफ मूक दर्शक बनी हुई थी. वहीं दूसरी तरफ टीएमसी ने इन आरोपों को अस्वीकार किया है. टीएमसी का कहना है बीजेपी हार रही है, इसलिए सौमेंदु टीएमसी नेता पर झूठा आरोप लगा रहे हैं. बता दें कि बंगाल चुनाव में नंदीग्राम हाॅट सीट होने के बावजूद शुभेंदु का गढ़ कहे जाने वाले कांथी दक्षिण पर सभी पार्टियों की पैनी नजर है. चुनाव शुरू होने के साथ ही इस क्षेत्र से हिंसा की खबरें आ रही है. यहां के एक बूथ पर काफी देर तक वोटिंग बंद रखी गयी थी. वहीं टीएमसी ने आरोप लगाया कि टीएमसी को वोट देने के दौरान वोट बीजेपी के खाते में जा रही है. आरोप-प्रत्यारोप के बीच इस क्षेत्र में वोटिंग चल रही है.

Also Read: चुनाव के दिन दिलीप घोष की चेतावनी- हिंसा कर रही है तृणमूल कांग्रेस, करेंगे पलटवार

Posted by : Babita Mali

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola