Bengal News: दमदम कांड में पुलिस ने दो लोगों को किया गिरफ्तार

Bengal News in Hindi: शिशु कल्याण विभाग ने भी रिपोर्ट मांगी है. मालूम हो कि शनिवार को मामला सामने आया था. पीड़िता की मौसी ने आरोप लगाया कि वह अपने पति के साथ होम में काफी पहले छोड़ गयी दो बच्चियों को देखने गयी थी. आरोप लगाय गया है कि होम की सीनियर दीदीयां चार महीने से उक्त बच्ची को प्रताड़ित कर रही थीं.
कोलकाता : दममद स्थित एक होम में रहनेवाली नौ वर्षीय एक बच्ची के साथ वहां रहनेवाली सीनियर दीदी लगातार अत्याचार करने व उसके गोपनीय अंग में मिर्च का पाउडर डालने के मामले में पुलिस ने होम के मालिक समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया है. पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार दोनों के नाम प्रद्युत चौधरी और सोमा चौधरी है. दोनों पति-पत्नी हैं.
दोनों को रविवार को कोर्ट में पेश कर चार दिनों की पुलिस हिरासत में लिया गया है. इधर, इस मामले को लेकर शिशु कल्याण विभाग ने भी रिपोर्ट मांगी है. मालूम हो कि शनिवार को मामला सामने आया था. पीड़िता की मौसी ने आरोप लगाया कि वह अपने पति के साथ होम में काफी पहले छोड़ गयी दो बच्चियों को देखने गयी थी, तो उसने होम में जाकर देखा कि एक बच्ची पीड़ित बरामदे के एक कोने में पड़ी है.
पूरे शरीर में चोट के निशान थे. फिर उसे कैनिंग स्थित घर वापस ले आयी. बाद में नाबालिग को कैनिंग सब-डिविजनल अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इस मामले में बाद में दमदम थाने की पुलिस ने स्वत संज्ञान लेते हुए एक मामला दर्ज किया है.
आरोप लगाय गया है कि होम की सीनियर दीदीयां चार महीने से उक्त बच्ची को प्रताड़ित कर रही थीं. पीड़ित बच्ची के माता-पिता दोनों की पहले ही मौत हो चुकी है. दो बहनें कैनिंग इलाके में कृष्णा कॉलोनी में मौसी के घर में रहती थीं. लगभग चार माह पहले मौसा ने उन्हें बिना किसी को बताये दमदम के एक होम में छोड़ दिया था.
Also Read: पालकोट में तीन भाई-बहन गंभीर बीमारी से पीड़ित, इलाज के अभाव में पहले ही हो चुकी है बड़ी बहन की मौत
Posted By- Aditi Singh
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










