ePaper

Bengal chuanv 2021: TMC पर बोले राहुल, बंगाल में तो अपने पैसे के लिए 'कट मनी' देना पड़ता है, दीदी क्यों नहीं बतातीं की 10 सालों में क्या किया ?

Updated at : 14 Apr 2021 9:01 PM (IST)
विज्ञापन
Bengal chuanv 2021: TMC पर बोले राहुल, बंगाल में तो अपने पैसे के लिए 'कट मनी' देना पड़ता है, दीदी क्यों नहीं बतातीं की 10 सालों में क्या किया ?

Bengal chuanv 2021 Rahul Gandhi slams TMC and Mamata Banerjee over Cut Money: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के पांचवे चरण के प्रचार अभियान के आखिरी दिन राहुल गांधी मे पश्चिम बंगाल में दो चुनावी सभाएं की. सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने राज्य में बीजेपी और टीएमसी गठजोड़ होने की बात कही. उन्होंने कहा की जिसने भ्रष्टाचार किया है उसका रिमोट बीजेपी के पास इसलिए पार्टियां बीजेपी से डरती है. मैं बीजेपी से नहीं डरता हूं और मरते दम तक नहीं डरूंगा.

विज्ञापन

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के पांचवे चरण के प्रचार अभियान के आखिरी दिन राहुल गांधी मे पश्चिम बंगाल में दो चुनावी सभाएं की. सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने राज्य में बीजेपी और टीएमसी गठजोड़ होने की बात कही. उन्होंने कहा की जिसने भ्रष्टाचार किया है उसका रिमोट बीजेपी के पास इसलिए पार्टियां बीजेपी से डरती है. मैं बीजेपी से नहीं डरता हूं और मरते दम तक नहीं डरूंगा.

विचाराधारा की लड़ाई का जिक्र करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि बीजेपी से कांग्रेस की राजनीतिक नहीं है विचारधारा की लड़ाई, जबकी टीएमसी से बीजेपी की लड़ाई राजनीतिक है. राहुल गांधी ने कहा कि कांग्रेस ने कभी बीजेपी से समझौता नहीं किया इसलिए बीजेपी कांग्रेस मुक्त भारत की बात करती है. जबकि टीएमसी मुक्त भारत की बात कभी नहीं करती है.

टीएमसी और ममता बनर्जी पर निशाना साधते हुए वायनाड के सांसद ने कहा कि बंगाल के लाखों बाकी देशों में काम ढूंढने के लिए जाते हैं. लाखों लोग जाते हैं, क्योंकि यहां तो आपको काम नहीं मिलता. ना मोदी जी देते हैं और ना ममता जी देती हैं. जो थोड़ा बहुत आपको मिलता है उसके लिए पहले आपको पैसा देना पड़ता है यानी ‘कटमनी’. इसके साथ ही राहुल गांधी ने कहा कि ममता बनर्जी मुख्यमंत्री हैं, क्या वह मंच से बोल सकती हैं कि मैंने आपको रोजगार दिया है. इतने स्कूल खोले, इतनी यूनिवर्सिटी दी, वह क्यों नहीं बोल सकती?.

Also Read: Bengal Chunav 2021: प्रचार के अंतिम दिन TMC का बांग्ला चैलेंज, BJP की जीत का दावा, राहुल अब भी नोटबंदी-GST में अटके

राहुल गांधी ने कहा कि बीजेपी बंगाल के लिए खतरा है. जिस दिन बीजेपी की विचारधारा बंगाल में आयेगी उस दिन बंगाल में आग लगेगी, उसे कोई बचा नहीं पायेगा. कांग्रेस नेता ने कहा कि नफरत और हिंसा’- इनके पास और कुछ है ही नहीं. ये बंगाल को बांटना चाहते हैं, तोड़ना चाहते हैं और बंगालियों के बीच जो भाईचारा है, उसको खत्म करना चाहते हैं. यही असम और तमिलनाडु में कर रहे हैं और इसका नतीजा खराब होगा.

राहुल गांधी ने कहा कि बंगाल की जनता एकजुट रहकर, एक साथ मिलकर काम करती है. यही यहां की जनता की सबसे बड़ी ताकत है. बीजेपी इसी भाईचारे की ताकत पर आक्रमण कर रही है. बीजेपी बंगाल को बांटने की कोशिश कर रही है.

Posted By: Pawan Singh

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola