West Bengal News: राजू झा के परिजनों से मिलने पहुंचे सांसद अर्जुन सिंह, कहा- जल्द होगी हत्यारों की गिरफ्तारी

कोयला कारोबारी राजू झा की हत्या के सात दिन बाद बैरकपुर के तृणमूल सांसद अर्जुन सिंह उनके परिजनों से मिलने दुर्गापुर पहुंचे. जहां उन्होंने राजू झा के पिता, पत्नी और अन्य सदस्यों से बातें की.
पानागढ़ (बर्धमान), मुकेश तिवारी. कोयला कारोबारी राजू झा की हत्या के बाद बैरकपुर के तृणमूल सांसद अर्जुन सिंह उनके परिजनों से मिलने दुर्गापुर पहुंचे. दुर्गापुर में बिधाननगर स्थित राजू झा के घर पर उन्होंने उनके परिजनों से मुलाकात की और उन्हें ढाढस बंधाया.
मालूम हो कि 1 अप्रैल को बर्धमान जिले के शक्तिगढ़ में अज्ञात बदमाशों राजू झा पर अंधाधुध फायरिंग कर उनकी नृशंस हत्या कर दी थी. कोयला कारोबारी राजू झा की हत्या के दूसरे दिन ही सांसद अर्जुन सिंह ने कहा था कि राजू झा उनके छोटे भाई जैसे थे. उन्होंने इस घटना की तीव्र रूप से निंदा भी की थी.
आज, घटना सात दिनों के बाद तृणमूल सांसद अर्जुन सिंह राजू झा के परिजनों से मिलने उनके घर पहुंचे. घर में राजू झा के पिता, राजू झा की पत्नी और परिवार के अन्य लोगों से उन्होंने बातें की. इस घटना को लेकर उन्होंने परिवार को अपनी संवेदना प्रकट की और उन्हें ढाढस बंधाने की कोशिश की.
Also Read: West Bengal News: CCTV फुटेज वायरल होते ही ईडी ने गौ तस्करी के आरोपी अब्दुल लतीफ को भेजा नोटिस
राजू झा के घर से निकलने के बाद सांसद ने कहा कि कानून अपना काम करेगा. उन्होंने कहा ‘हत्यारों की जल्द गिरफ्तारी होगी. पुलिस और एसआईटी पर पूरा भरोसा. इस घटना के पीछे कोई बड़ा माथा है. जिसने किया है, अगर वह यह सोच रहा है की राजू झा की हत्या के बाद वह शांति से रहेगा, तो यह नहीं हो सकता है.’
सासंद ने कहा कि राजू झा की हत्या मामले में अब्दुल लतीफ भी संदेह के घेरे में है. अब यह देखना है कि पुलिस वास्तविक रूप में क्या कार्यवाही करती है. अर्जुन सिंह ने कहा कि हत्यारे झारखंड के हो सकते हैं, क्योंकि कि झारखंड से पुलिस को कई लिंक मिल रहे हैं. राजू झा से मेरा पुराना पारिवारिक और ग्रामीण रिश्ता है. इसलिए मैं परिवार से मिलने पहुंचा. परिवार को मैंने आश्वासन दिया है कि कानून हत्यारों को जरूर गिरफ्तार करेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




