सरकारी अस्पतालों में नौकरी देने के नाम पर करता था करोड़ों की ठगी, दिल्ली से पुलिस ने मास्टरमाइंड को दबोचा
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 03 Dec 2021 6:59 AM
Bareilly Crime News: आरोपियों ने फर्जी तरीके से नौकरी देने का झांसा देकर पैसा ठगने की बात कुबूल की है.बारादरी पुलिस आरोपी दीपक के खिलाफ कार्रवाई कर जेल भेजेगी.
सरकारी अस्पताल में नौकरी के नाम पर बरेली के युवाओं से करोड़ो रुपये की ठगी करने वाले दिल्ली के एक ठग को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. जबकि दो फरार है.उनकी तलाश में पुलिस जुटी है. आरोपी के खिलाफ 31 जुलाई को बारादरी थाने में रामभरोसे की ओर से रिपोर्ट दर्ज हुई थी.
शहर के थाना बारादरी के नवादा शेखान निवासी रामभरोसे की ओर से 31 जुलाई को बारादरी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी. इसमें आरोप था कि उनकी मुलाकात खुद को एनएबीएच का अधिकारी बताने वाले नई दिल्ली के रहने वाले दीपक से हुई थी.इसके बाद भरोसा दिलाने के लिये आरोपी ने अपने साथी बागपत निवासी संदीप कुमार उर्फ संजय गुर्जर व राजेश कुमार से मुलाकात कराई थी.
आरोपियों ने पीड़ित के बेटे अनिल की नौकरी लगाने को छह लाख रुपये और भतीजे की नौकरी को आठ लाख लिये थे.इसमें से कुछ रकम उनके बैंक खाते में डाली गई थी. बारादरी पुलिस ने इस मामले में मुख्य आरोपी दीपक को गिरफ्तार कर लिया है.इसने पूछताछ के दौरान ठगी की बात भी कुबुल की है.
इसके साथ ही इस तरह की अन्य घटनाएं अन्य जिलों में करने की बात कुबूल की है.बारादरी पुलिस आरोपी दीपक के खिलाफ कार्रवाई कर जेल भेजेगी.
Also Read: PM Kisan Samman Yojana में बड़ी धांधली आई सामने, ITR भरने वाले 55000 लोग बरेली में ले रहे थे पैसा
रिपोर्ट : मुहम्मद साजिद
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










