ePaper

पीएम से मिले बाबूलाल, झारखंड की राजनीतिक स्थिति पर चर्चा

Updated at : 06 Mar 2020 6:56 AM (IST)
विज्ञापन
पीएम से मिले बाबूलाल, झारखंड की राजनीतिक स्थिति पर चर्चा

भाजपा विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद बाबूलाल मरांडी ने गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की. बताया गया कि यह शिष्टाचार मुलाकात थी.

विज्ञापन

नयी दिल्ली/रांची : भाजपा विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद बाबूलाल मरांडी ने गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की. बताया गया कि यह शिष्टाचार मुलाकात थी. संसद भवन में दोनों नेताओं की मुलाकात में राज्य की मौजूदा हालात, राजनीतिक स्थिति पर चर्चा और पार्टी की आगे की रणनीति पर भी विचार किया गया. इसके बाद मरांडी ने राज्यसभा चुनाव में भाजपा उम्मीदवार को समर्थन देने के लिए आजसू सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी से भी मुलाकात की.

बाबूलाल मरांडी ने कहा कि प्रधानमंत्री से शिष्टाचार मुलाकात की और उन्होंने कई दिशा निर्देश दिये. सूत्रों का कहना है कि जल्द ही उनकी मुलाकात पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा से भी होनी तय है. इस मुलाकात के दौरान राज्यसभा चुनाव को लेकर चर्चा होगी. बाबूलाल मरांडी को विधानसभा अध्यक्ष ने अभी तक भाजपा विधायक दल के नेता के तौर पर मान्यता नहीं दी है. वहीं भाजपा के एक विधायक ढुलू महतो फरार हैं. राज्य में दो सीटों पर राज्यसभा चुनाव होना है. कांग्रेस-झामुमो की नजर दोनों सीट पर है. इस चुनाव की रणनीति को लेकर मरांडी पार्टी अध्यक्ष के साथ चर्चा कर सकते हैं. पार्टी को उम्मीद है कि आजसू के दो विधायकों को समर्थन मिलेगा. लेकिन पार्टी कोई खतरा मोल नहीं लेना चाहती है.

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

मैंने डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. पिछले 6 वर्षों से मैं विशेष रूप से धर्म और ज्योतिष विषयों पर सक्रिय रूप से लेखन कर रहा हूं. ये मेरे प्रमुख विषय हैं और इन्हीं पर किया गया काम मेरी पहचान बन चुका है. हस्तरेखा शास्त्र, राशियों के स्वभाव और उनके गुणों से जुड़ी सामग्री तैयार करने में मेरी निरंतर भागीदारी रही है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री प्राप्त करने के बाद. इसके साथ साथ कंटेंट राइटिंग और मीडिया से जुड़े विभिन्न क्षेत्रों में काम करते हुए मेरी मजबूत पकड़ बनी. इसके अलावा, एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी मैंने गहराई से लेखन किया है, जिससे मेरी लेखन शैली संतुलित, भरोसेमंद और पाठक-केंद्रित बनी है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola