ePaper

Ayodhya Ram Mandir: अयोध्या जा रहे हैं तो राम मंदिर के बाद इन जगहों का भी करें दीदार, यहां देखें तस्वीरें

Updated at : 22 Jan 2024 10:53 AM (IST)
विज्ञापन
Ayodhya Ram Mandir: अयोध्या जा रहे हैं तो राम मंदिर के बाद इन जगहों का भी करें दीदार, यहां देखें तस्वीरें

Ayodhya Ram Mandir: अयोध्या में आज यानी 22 जनवरी 2024 को राम मंदिर में प्रभु रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा होने जा रही है. 23 तारीख से आम जनता रामलला का दर्शन कर पाएंगे. आइए जानते हैं अयोध्या में राम मंदिर के अलावा घूमने के लिए सबसे शानदार जगहें कौन सी हैं.

विज्ञापन
undefined

Ayodhya Famous Places: अयोध्या में राम मंदिर बनकर तैयार है. 22 जनवरी 2024 को इस नए मंदिर में प्रभु राम लला की प्राण-प्रतिष्ठा होने जा रही है. इस खास अवसर पर पूरी अयोध्या सज-धजकर तैयार है. 23 तारीख से आम जनता के लिए इस मंदिर को खोल दिया जाएगा. आइए जानते हैं अयोध्या में राम मंदिर के अलावा घूमने के लिए सबसे शानदार जगहें कौन सी हैं.

undefined

श्री राम मंदिर

अगर आप अयोध्या 22 जनवरी के बाद घूमने का प्लान बना रहे हैं तो  श्री राम मंदिर जाना न भूलें. अयोध्या नगरी में स्थापित राम मंदिर को देखने देश-विदेश से लोग आते हैं. यह मंदिर भगवान राम के जन्मस्थल के रूप में प्रसिद्ध है और एक धार्मिक स्थल के रूप में माना जाता है. इसके निर्माण का काम विश्व के सबसे बड़े मंदिरों में से एक है.

undefined

तुलसी स्मारक भवन

अयोध्या में राम मंदिर के अलावा घूमने के लिए तुलसी भवन भी है. जो महाकवि तुलसीदास को समर्पित है. इन्होंने ही तुलसी स्मारक भवन में बैठकर ‘रामचरितमानस’ लिखी थी. यहां आपको भगवान राम के भक्ति-भावना से भरी कविताएं और दोहे देखने को मिल जाएंगे जो भारतीय संस्कृति और साहित्य के अमूल्य धरोहर हैं. यहां तुलसीदास की मूर्ति भी स्थापित की गई है.

Also Read: नेपाल कब जाना चाहिए? जब भी जाएं घूमने तो इन जगहों पर विजिट करना न भूलें, जानें कैसे पहुंचे यहां

undefined

राजा मंदिर

सरयू नदी के तट पर स्थित राजा मंदिर बेहद सुंदर और शांत है. इस मंदिर में कई हिंदू देवी-देवताओं की आश्चर्यजनक रूप से नक्काशीदार मूर्तियां स्थापित की गई हैं. जिसे देखकर आपको सुकून मिलेगा.

Also Read: जल्द बना लें भुवनेश्वर, कोणार्क से लेकर पुरी तक घूमने का प्लान, यहां देखें आईआरसीटीसी का ये लेटेस्ट टूर पैकेज

undefined

कनक भवन मंदिर

कनक भवन मंदिर बेहद सुंदर है. इस मंदिर को बारहवीं शताब्दी में बनवाया गया था. मंदिर के नाम का “कनक” शब्द भगवान राम की विशेषता को दर्शाता है क्योंकि इस मंदिर के मूर्तियां स्वर्णिम चित्रकारी से सजायी गई हैं. कनक भवन मंदिर में भगवान राम और सीता जी की मूर्तियां स्थापित हैं. जो भक्तों को अपनी ओर खींचती हैं.

Also Read: ये है बिहार का ‘Mini Shimla’, जल्द बना लें घूमने का प्लान

विज्ञापन
Shweta Pandey

लेखक के बारे में

By Shweta Pandey

Shweta Pandey is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola