ePaper

Bihar: बगहा में नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म का प्रयास, विरोध करने पर चलती गाड़ी के आगे फेंका, जख्मी

Updated at : 17 May 2022 3:00 PM (IST)
विज्ञापन
Bihar: बगहा में नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म का प्रयास, विरोध करने पर चलती गाड़ी के आगे फेंका, जख्मी

बगहा में रात को शौच के लिए घर से निकली नाबालिग लड़की के साथ कुछ दरिंदों ने गैंगरेप करने की कोशिश की. लड़की को पास के स्कूुल ले जाने का प्रयास किया गया. लड़की के विरोध करने पर उसे गाड़ी के आगे फेंक दिया गया.

विज्ञापन

पश्चिमी चंपारण के बगहा में दरिंदों ने हैवानियत की सारी सीमा पार कर दी. एक नाबालिग लड़की से पहले गैंगरेप की कोशिश की गयी. जब लड़की ने इसका विरोध किया और चिल्लाना शुरू कर दिया तो उसे चलती गाड़ी के आगे फेंककर आरोपित भाग गये. पीड़िता को गंभीर हालत में स्थानीय अस्पताल में भर्ती किया गया.

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, सोमवार रात की यह घटना है जब पीड़िता शौच के लिए घर से बाहर निकली. अचानक 4 युवक वहां पहुंच गये और लड़की को पकड़ लिया. युवक लड़की को पकड़कर पास के ही स्कूल में ले जाने लगे. लड़की के साथ गैंगरेप की कोशिश की गयी. लड़की ने खुद को मुश्किल में घिरा देखकर शोर मचाना शुरू कर दिया. जिसके बाद पास में ही घर से उसके परिजन बाहर आ गये. लड़की के परिजन को बाहर आता देख मनचलों ने उसे सामने से आ रहे एक वाहन के आगे फेंक दिया.

लड़की के परिजन आरोपितों की तरफ दौड़े तो आनन-फानन में चौतरवा से धनहा की तरफ आ रही एक गाड़ी के आगे सभी आरोपितों ने लड़की को फेंक दिया. जिससे लड़की गंभीर रूप से घायल हो गयी. जख्मी हालत में उसे अस्पताल ले जाया गया जहां उसका इलाज किया जा रहा है. पीड़िता को बगहा स्थित अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

Also Read: BPSC पेपर लीक: सरगना पिंटू को दबोचने की कार्रवाई तेज, भागलपुर व मुंगेर समेत अन्य जिलों तक पहुंची SIT

महिला थाना में पीड़िता के साथ हुई इस घटना को लेकर शिकायत दर्ज की गयी है. सभी आरोपितों की पहचान हो गयी है और उनकी गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई की जा रही है. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, वाहन के सामने फेंके जाने के कारण पीड़िता के पैर में गहरे जख्म हुए हैं. पुलिस इस मामले में कार्रवाई कर रही है.

POSTED BY: Thakur Shaktilochan

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola