Live Updates

Assembly Elections 2022: कांग्रेस ने मोहन प्रकाश को उत्तराखंड चुनाव के लिए वरिष्ठ पर्यवेक्षक बनाया

Updated:
विज्ञापन

Assembly Elections 2022: पांच राज्य यूपी, पंजाब, उत्तराखंड, मणिपुर और गोवा में विधानसभा चुनाव आसन्न हैं. पार्टियां जीत-हार का दांव-पेंच लगा-बझा रही हैं. कौन जीतेगा-कौन हारेगा, पैमाना जनता बनाएगी. हर राज्यों में मामला दिलचस्प है. पार्टियों ने तैयारी ही नहीं उम्मीदवारों की घोषणा भी शुरू कर दी है.

विज्ञापन

पुजाब में चुनाव लड़ेगा किसान संगठनों का मोर्चा, उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की

पंजाब विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए विभिन्न किसान संगठनों द्वारा गठित राजनीतिक ‘संयुक्त समाज मोर्चा’ ने अपने 10 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की. पंजाब विधानसभा के लिए 14 फरवरी को चुनाव है. इस सूची में समराला विधानसभा सीट से किसान नेता बलबीर सिंह राजेवाल को उम्मीदवार घोषित किया गया है.

मोहन प्रकाश को कांग्रेस ने उत्तराखंड का वरिष्ठ पर्यवेक्षक बनाया

कांग्रेस ने अपने वरिष्ठ नेता मोहन प्रकाश को उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के लिए वरिष्ठ पर्यवेक्षक नियुक्त किया है. पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल की ओर से जारी बयान के मुताबिक, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने उत्तराखंड में चुनाव अभियान प्रबंधन की निगरानी और समन्वय के लिए मोहन प्रकाश को वरिष्ठ पर्यवेक्षक नियुक्त किया है. कांग्रेस प्रवक्ता मोहन प्रकाश पार्टी के महासचिव रह चुके हैं.

कांग्रेस ने उत्तराखंड के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष को सभी पदों से हटाया

कांग्रेस पार्टी ने उत्तराखंड के अपने पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय को पार्टी के सभी पदों से हटा दिया है. कांग्रेस ने किशोर उपाध्याय पर चुनावों से पहले भारतीय जनता पार्टी से नजीदीकी के आरोप लगाये हैं. कहा है कि बार-बार की चेतावनी के बावजूद वे भाजपा से दोस्ती नहीं तोड़ रहे थे.

चुनाव प्रचार पर रोक जारी रहेगी? स्वास्थ्य मंत्रालय ने कही ये बात

पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों से पहले 15 जनवरी तक चुनाव प्रचार पर आयोग ने रोक लगा रखी है. प्रचार पर रोक जारी रहेगी या पार्टियों को इसकी अनुमति मिलेगी, इस संबंध में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है कि कोरोना की स्थिति पर उसकी नजर है. इस संबंध में चुनाव आयोग को पूरी जानकारी दी जायेगी, इसके बाद आयोग यह फैसला लेगा कि आगे क्या करना है.

कामगार हेलीकॉप्टर से वोट देने जायेंगे

बीआरओ के डिप्टी कमांडिंग ऑफिसर कैप्टन के सिल्वा ने कहा है कि बॉर्डर रोड ऑर्गेनाइजेशन के लिए भारत-चीन सीमा पर ऊंचाई वाले क्षेत्रों में काम करने वाले श्रमिकों के लिए हेलीकॉप्टर की व्यवस्था की जायेगी, ताकि वे मतदान कर सकें. पहाड़ों पर भारी बर्फबारी के कारण बीआरओ ने यह फैसला लिया है.

केजरीवाल ने पंजाब के खरड़ में घर-घर प्रचार अभियान की शुरुआत की

पंजाब के खरड़ में आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने घर-घर प्रचार अभियान की शुरुआत की.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola