Animal Box Office Collection Day 1: फिल्म ने तोड़ा पठान-गदर 2 का रिकॉर्ड, ओपनिंग डे पर कमाए इतने करोड़

Published by : Ashish Lata Updated At : 02 Dec 2023 2:08 PM

विज्ञापन

Animal Box Office Collection Day 1: संदीप रेड्डी वांगा द्वारा निर्देशित रणबीर कपूर की फैमिली क्राइम ड्रामा एनिमल ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया है. फिल्म इस साल की दूसरी सबसे बड़ी ओपनर बन गई. इसने पठान और गदर 2 का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. आइये जानते हैं पहले दिन का कलेक्शन.

विज्ञापन
undefined

Animal Box Office Collection Day 1: रणबीर कपूर, रश्मिका मंदाना-स्टारर एनिमल 1 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई. फिल्म को लेकर दर्शकों में गजब का क्रेज देखा गया. इसने बॉक्स ऑफिस पर मानों तहलका मचा दिया.

undefined

अब एनिमल का पहले दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन सामने आ गया है, और जैसी कि उम्मीद थी, फिल्म ने शानदार शुरुआत की है और साल 2023 की दूसरी सबसे बड़ी ओपनर बनकर उभरी है.

undefined

इंडस्ट्री ट्रैकर सैकनिल्क द्वारा साझा किए गए आंकड़ों के मुताबिक, एनिमल ने भारत की सभी भाषाओं से लगभग 61 करोड़ रुपये कमाए हैं. पोर्टल के अनुसार, पहले दिन हिंदी संस्करण ने 50 करोड़ रुपये कमाए, जबकि तेलुगु संस्करण ने 10 करोड़ रुपये, तमिल संस्करण ने 40 लाख, कन्नड़ से 9 लाख और मलयालम से 1 लाख रुपये कमाए.

undefined

जहां तक ​​दुनिया भर के आंकड़ों की बात है, तो फिल्म के 100 करोड़ रुपये का कलेक्शन करने की उम्मीद है, जिससे यह ‘पठान’ और ‘जवान’ के बाद दुनिया भर में 100 करोड़ रुपये कमाने वाली तीसरी बॉलीवुड फिल्म बन जाएगी.

undefined

घरेलू स्तर पर 61 करोड़ रुपये की कमाई कर एनिमल रणबीर कपूर के करियर की सबसे बड़ी ओपनर बन गई है. एनिमल ने शाहरुख खान की ‘पठान’ और ‘गदर 2’ जैसी मेगा-ब्लॉकबस्टर फिल्मों के शुरुआती दिन के कलेक्शन को भी पीछे छोड़ दिया है.

undefined

शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की स्पाई थ्रिलर ने पहले दिन 57 करोड़ रुपये कमाए थे. वहीं सनी देओल की एक्शन ड्रामा गदर 2 ने पहले दिन 41 करोड़ रुपये की कमाई की. एनिमल ने भारतीय फिल्मों के इतिहास में सबसे बड़ी प्री-सेल्स में से एक पेश की.

undefined

संदीप रेड्डी वांगा निर्देशित फिल्म ने रिलीज के दिन से पहले लगभग 5 लाख टिकटें बेचीं, जो बाहुबली 2, जवान, पठान और केजीएफ: चैप्टर 2 के बाद सर्वकालिक सूची में पांचवें स्थान पर रही.

undefined

बॉक्स ऑफिस पर एनिमल को विक्की कौशल की वॉर ड्रामा सैम बहादुर के साथ सिनेमाघरों में रिलीज़ किया गया था. विक्की रणबीर कपूर को टक्कर दे रहे हैं और एनिमल के क्रेज के बावजूद सैम बहादुर को दर्शक मिल रहे हैं.

Also Read: Animal OTT: रणबीर कपूर की एनिमल इस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर होगी रिलीज, अभी नोट कर लें डेट-टाइम
undefined

जहां तक ​​बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात है तो मेघना गुलजार निर्देशित ‘सन बहादुर’ ने पहले दिन 5.60 करोड़ रुपये कमाए. एनिमल में बॉबी देओल, अनिल कपूर, सुरेश ओबेरॉय और प्रेम चोपड़ा भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं

विज्ञापन
Ashish Lata

लेखक के बारे में

By Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola