Angarki Chaturthi 2022: अंगारकी चतुर्थी आज, जानिए शुभ मुहूर्त, पूजा विधि व महत्व

Published by : Shaurya Punj Updated At : 13 Sep 2022 5:52 AM

विज्ञापन

Angarki Chaturthi 2022: हमारे धर्मशास्त्रों के अनुसार आज के दिन व्रत रखना बेहद लाभकारी माना जाता है. ऐसी मान्यता है कि आज के दिन व्रत रखने से पूरे वर्ष में आने वाले चतुर्थी का लाभ मिलता है. इसके साथ ही साथ अंगारकी चतुर्थी का व्रत रखने से विशेष रूप से जीवन के सभी क्षेत्रों में सफलता मिलती है.

विज्ञापन

Angarki Chaturthi 2022: आज अंगारकी चतुर्थी मनाई जा रही है. अंगारकी चतुर्थी हिन्दू धर्म का एक प्रसिद्ध त्यौहार है. प्रत्येक माह में कृष्ण पक्ष के चौथे दिन को संकष्टी चतुर्थी कहा जाता है. संकष्टी चतुर्थी को भगवान श्री गणेश का दिन माना जाता है तथा इस दिन उनकी पूजा की जाती है. संकष्टी चतुर्थी जिसे संकटा हारा चतुर्थी के नाम से भी जाना जाता है.

आज इस प्रकार से करें गणेश जी की पूजा अर्चना

  • यदि आप आज व्रत रखते हैं तो सबसे पहले स्वयं सूर्योदय से पूर्व उठकर स्नान आदि से निवृत होने के बाद साफ़ वस्त्र धारण करें.

  • अब पूजा स्थल की साफ़ सफाई कर लें और पूर्व दिशा में आसान बिछाकर बैठें.

  • इसके बाद “ॐ गं गणपतये नमः” मंत्र का जाप करते हुए गणेश जी की प्रतिमा स्थापित करें.

  • यदि आप किसी विशेष मनोकामना की पूर्ति के लिए व्रत रख रहे हैं तो पूजा के दौरान लाल वस्त्र पहन कर बैठें और गणेश जी को लाल के रंग का चंदन जरूर अर्पित करें.

  • बता दें कि यदि आप आज व्रत विशेष रूप से केवल अपने मन की शांति और संतान की उन्नति के लिए रख रहें हैं तो पीले रंग का वस्त्र धारण करें और गणेश जी को सफ़ेद चंदन अर्पित करें.

  • आज गणेश पूजन के दौरान आपको कुछ ख़ास सावधानियां भी बरतनी की आवश्यकता भी पड़ सकती है.

  • आज गणेश पूजन के दौरान भूलकर भी तुलसी के पत्तों का प्रयोग ना करें. शास्त्रों में ऐसा कहा गया है कि गणेश जी को तुलसी के पत्ते चढ़ाना वर्जित माना जाता है.

  • गणेश जी को चढ़ाया जाने वाला फूल पवित्र और ताज़ी होनी चाहिए.

  • इसके अलावा गणेश पूजन के दौरान उन्हें दूर्वा अवश्य चढ़ाएं.

  • इसके साथ ही साथ गणेश जी को खासतौर से प्रसाद के रूप में मोदक और मोतीचूर के लड्डू चढ़ाएं जा सकते हैं.

अंगारकी चतुर्थी का महत्व

हमारे धर्मशास्त्रों के अनुसार आज के दिन व्रत रखना बेहद लाभकारी माना जाता है. ऐसी मान्यता है कि आज के दिन व्रत रखने से पूरे वर्ष में आने वाले चतुर्थी का लाभ मिलता है. इसके साथ ही साथ अंगारकी चतुर्थी का व्रत रखने से विशेष रूप से जीवन के सभी क्षेत्रों में सफलता मिलती है. इसके अलावा शास्त्रों में इस बात का भी जिक्र मिलता है कि आज के दिन व्रत रखने से मुख्य रूप से परिवार में सुख शांति बरक़रार रहती है और जीवन में प्रगति के मार्ग प्रसस्थ होते हैं. वैसे तो संकष्टी चतुर्थी महीने में दो बार आती है लेकिन मंगलवार के दिन पड़ने वाले चतुर्थी को अंगारकी चतुर्थी कहा जाता है और इस दिन विघ्नहर्ता श्री गणेश का आशीर्वाद पाने के लिए व्रत रखकर विधि पूर्वक उनकी पूजा अर्चना की जाती है.

आज गणेश पूजन के दौरान निम्न मंत्रों का जाप अवश्य करें

बता दें कि अंगारकी चतुर्थी के दिन गणेश पूजन के दौरान उनके ख़ास मंत्रों का जाप भी आवश्यक माना जाता है. इस दिन निम्नलिखित मंत्रों का जाप करना ख़ासा अहम माना जाता है.

“खर्वं स्थूलतनुं गजेंन्द्रवदनं लंबोदरं सुंदरं

प्रस्यन्दन्मधुगंधलुब्धमधुपव्यालोलगण्डस्थलम्

दंताघातविदारितारिरूधिरै: सिंदूर शोभाकरं

वंदे शैलसुतासुतं गणपतिं सिद्धिप्रदं कामदम”

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola