सरायकेला में मवेशी चराने गये एक बुजुर्ग को हाथी ने कुचला, हुई मौत

Updated at : 19 Oct 2022 8:09 AM (IST)
विज्ञापन
सरायकेला में मवेशी चराने गये एक बुजुर्ग को हाथी ने कुचला, हुई मौत

सरायकेला वन प्रमंडल के खरसावां वन क्षेत्र के काशीडीह जंगल में जंगली हाथियों का आतंक देखने को मिला. दरअसल, मवेशी चराने गये एक बुजुर्ग को जंगली हाथी ने कुचल दिया. जिससे बुजुर्ग की ौके पर ही मौत हो गई.

विज्ञापन

Seraikela News: सरायकेला वन प्रमंडल के खरसावां वन क्षेत्र के काशीडीह जंगल में जंगली हाथी ने एक वृद्ध व्यक्ति की पटक कर जान ले ली. घटना मंगलवार देर शाम की है. मृतक मनसा महतो (79) काशीडीह गांव का रहने वाला था. जानकारी के अनुसार मनसा महतो गांव के दो अन्य लोगों के साथ काशीडीह जंगल में मवेशियों को चराने गया हुआ था. तभी मनसा महतो क सामना एक दंतैल हाथी से हो गया.

जंगली हाथी के कुचलने से व्यक्ति की मौत

बताया जा रहा है कि हाथी जंगल से गांव की ओर जा रहा था. इस दौरान जंगली हाथी ने मनसा महतो को अपने सुंढ़ से उठा कर पटक दिया. फिर पैर से कुचल दिया. इससे मौके पर ही मनसा महतो की मौत हो गयी. जंगली हाथी ने मनसा महतो के शव को क्षित-विक्षित कर दिया. मनसा महतो के साथ मवेशी चराने गये गांव के दो अन्य लोगों ने भाग कर अपनी जान बचायी और घटना की जानकारी गांव के लोगों को दी. जानकारी मिलने के बाद ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे मंगलवार की रात करीब आठ बजे मनसा महतो के शव को काशीडीह जंगल से बाहर निकाला गया. इस दौरान ग्रामीणों ने मशाल जलाकर जंगली हाथियों को भगाया. मामले की जानकारी मिलते ही वन विभाग की टीम काशीडीह गांव पहुंची.

Also Read: Jharkhand News: CM हेमंत सोरेन ने BJP पर साधा निशाना, कहा- षडयंत्र रच परेशान कर रहा विपक्ष
काशीडीह जंगल में पहुंचे थे दो जंगली हाथी

ग्रामीणों ने बताया कि मंगलवार को अहले सुबह दो जंगली हाथी काशीडीह के जंगल में पहुंचे थे. दौनों ही जंगली हाथी काफी बड़े व दंतैल है. मंगलवार की सुबह जंगली हाथियों ने काशीडीह व आस पास में धान के फसल को भी बर्बाद किया था. लंबे अरसे के बाद खरसावां वन क्षेत्र में जंगली हाथियों के दस्तक देने से ग्रामीण सहमें हुए है. हाथियों के चिंघाड़ से काशीडीह वन क्षेत्र दहल रहा है.

मृतक के परिजनों को विभाग देगी मुआवजा

वन विभाग की ओर से बताया गया कि मृतक के परिजनों को विभाग की ओर से मुआवजा दिया जायेगा. वन पाल लोदरो हेस्सा ने बताया कि मृतक के परिजनों को तत्काल मुआवजा के रुप में 50 हजार की राशि दी गयी. शेष राशि कागजी प्रक्रिया पूरी होने के बाद दी जायेगी. शव को पोस्टमार्टम के लिये सरायकेला भेजा जायेगा.

रिपोर्ट : शचिंद्र कुमार दाश, सरायकेला-खरसावां

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola