अमिताभ बच्चन के Twitter अकाउंट पर फिर चमका ब्लू टिक, Elon Musk की तारीफ में बिग बी ने गाया अक्षय कुमार का गाना

सदी के महानायक अमिताभ बच्चन ने शनिवार सुबह को ट्वीट कर लिखा, ए मस्क भैया! बहुत-बहुत धन्यवाद देत है हम आपको! उ नील कमल लग गवा हमार नाम के आगे. अब का बताई भैया! गाना गाय के मन करत है हमार!
अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते है. अक्सर वो अपने फैंस के साथ खूब सारे पोस्ट करते रहते है. हाल ही में अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान, सलमान खान सहित कई बॉलीवुड स्टार्स के ट्विटर पर ब्लू टिक हटा दिए गए. जिसके बाद बिग बी ने इसे लेकर ट्विटर के सीईओ एलोन मस्क एलन मस्क से ब्लू टिक वापस लगाने का अनुरोध किया. अब उन्हें ब्लू टिक मिल गया है और इसके लिए उन्होंने एलन का शुक्रिया अदा किया है.
सदी के महानायक अमिताभ बच्चन ने शनिवार सुबह को ट्वीट कर लिखा, ए मस्क भैया! बहुत-बहुत धन्यवाद देत है हम आपको! उ नील कमल लग गवा हमार नाम के आगे. अब का बताई भैया! गाना गाय के मन करत है हमार! सनबो का? इ लेओ सुना: “तू चीज बड़ी है मस्क मस्क…तू चीज बड़ी है मस्क.” बता दें कि ये असली गाना तू चीज बड़ी है मस्त मस्त है, जो अक्षय कुमार और रवीना टंडन पर फिल्माया गया था. ये फिल्म मोहरा का सॉन्ग है.
T 4624 –
ए Musk भैया ! बहुत बहुत धन्यवाद देत हैं हम आपका !
उ , नील कमल ✔️ लग गवा हमार नाम के आगे !
अब का बताई भैया ! 😁
गाना गये का मन करत है हमार !
सनबो का ?
इ लेओ सुना :
"तू चीज़ बड़ी है musk musk … तू चीज़ बड़ी है, musk " 🎶— Amitabh Bachchan (@SrBachchan) April 21, 2023
बता दें कि ट्विटर पर ब्लू टिक खोने के बाद अमिताभ बच्चन ने लिखा, ए ट्विटर भैया ! सुन रहे हैं ? अब तो पैसे भी भर दिए हैं हम … तो उ जो नील कमल होत है ना, हमार नाम के आगे, उ तो वापस ले लें भैया , ताकि लोग जान जाने की हम ही हैं – अमिताभ बच्चन .. हाथ तो जोड़ के लिए रहे हम… अब का, गोड़वा जोड़ लगे??”
T 4623 – ए twitter भइया ! सुन रहे हैं ? अब तो पैसा भी भर दिये हैं हम … तो उ जो नील कमल ✔️ होत है ना, हमार नाम के आगे, उ तो वापस लगाय दें भैया , ताकि लोग जान जायें की हम ही हैं – Amitabh Bachchan .. हाथ तो जोड़ लिये रहे हम । अब का, गोड़वा 👣जोड़े पड़ी का ??
— Amitabh Bachchan (@SrBachchan) April 21, 2023
‘कौन बनेगा करोड़पति’ सीजन 15 के साथ अमिताभ बच्चन एक बार फिर टीवी पर वापसी कर रहे है. इसका प्रोमो हाल ही में सोशल मीडिया पर आया था. प्रोमो में एक महिला हॉटसीट पर पहुंचने के लिए काफी मेहनत करती दिखती है. वो महिला सुरंग खोदकर हॉटसीट तक पहुंचती है और अमिताभ बच्चन से गेम ऑन करने कहती है. इसपर बिग बी उस महिला से कहते है कि हॉटसीट तक पहुंचने के लिए ऊल जुलूल हथकंडे मत अपनाइए. वह कहते हैं बस फोन उठाएं और 29 अप्रैल रात 9 बजे से पूछे गए सवालों के जवाब भेजिए! 29 अप्रैल से रजिस्ट्रेशन शुरू हो जाएगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 7 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.
शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत
दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.
खबरों को लेकर सोच
दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










