Haryana: अमित शाह ने सहकारिता विभाग की विभिन्न योजनाओं का किया उद्घाटन, जवानों को राष्ट्रपति निशान से नावाजा

Published by : Pritish Sahay Updated At : 14 Feb 2023 5:26 PM

विज्ञापन

Haryana News: कार्यक्रम के दौरान अमित शाह ने कहा कि यह बड़े गर्व की बात है कि सेना में हर दसवां जवान हरियाणा से है. उन्होंने कहा कि राज्य खाद्यान्न उत्पादन में शीर्ष राज्यों में है. यहां शिक्षित पंचायतें हैं. शाह ने कहा कि हमने राज्य के हर घर में गैस कनेक्शन और शौचालय दिए.

विज्ञापन

Haryana News: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह हरियाणा में हैं. आज यानी मंगलवार को उन्होंने हरियाणा सहकारी निर्यात गृह और सहकारिता विभाग की विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन किया. इस दौरान केंद्रीय गृह मंत्री ने एचएम करनाल में हैफेड की प्रदर्शनी और विभिन्न आउटलेट्स का भी दौरा किया.

अमित शाह ने की जवानों की तारीफ: कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कहा कि यह बड़े गर्व की बात है कि सेना में हर दसवां जवान हरियाणा से है. उन्होंने कहा कि राज्य खाद्यान्न उत्पादन में शीर्ष राज्यों में है. यहां शिक्षित पंचायतें हैं. शाह ने कहा कि हमने राज्य के हर घर में गैस कनेक्शन और शौचालय दिए.

जवानों को दिया राष्ट्रपति निशान: गौरतलब है कि अपने एक दिवसीय हरियाणा दौरे में केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने करनाल में हरियाणा पुलिस को राष्ट्रपति निशान प्रदान किया. बता दें, राष्ट्रपति निशान एक सैन्य, अर्धसैनिक या पुलिस इकाई को उसकी सेवाओं के बदले लिए दिया जाने वाला एक विशेष ध्वज है. हरियाणा पुलिस को प्रदान किए गए ध्वज की प्रतिकृति को सभी अधिकारियों और बल के रैंक धारक जवानों द्वारा उनकी वर्दी पर प्रतीक चिन्ह के रूप में लगाया जा सकता है.

Also Read: Nagaland Elections: विपक्ष पर भड़के JP नड्डा, कहा- नाकाबंदी और टारगेट किलिंग के लिए जानी जाती थी पिछली सरकार

पुलवामा में शहीद हुए जवानों को दी श्रद्धांजलि: इससे पहले केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह करनाल में मधुबन स्थित हरियाणा पुलिस अकादमी में पुलवामा शहीद दिवस के मौके पर नम आंखों से शहीदों को श्रद्धांजलि भी दी. बता दें, अमित शाह आज एक दिवसीय दौरे पर हरियाणा पहुंचे थे. हरियाणा में अमित शाह के के साथ हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर, गृह मंत्री अनिल विज, विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता समेत कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे.

भाषा इनपुट के साथ

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola