ePaper

पांचवें चरण की वोटिंग से एक दिन पहले चुनाव आयोग ने कोरोना पर बंगाल में बुलायी सर्वदलीय बैठक

Updated at : 14 Apr 2021 8:34 PM (IST)
विज्ञापन
पांचवें चरण की वोटिंग से एक दिन पहले चुनाव आयोग ने कोरोना पर बंगाल में बुलायी सर्वदलीय बैठक

चुनावी सभाओं में उमड़ती भीड़ में कोरोना प्रोटोकॉल का जमकर उल्लंघन हो रहा है. इसकी खूब आलोचना भी हो रही है. इसलिए आयोग ने तय किया है कि इस संबंध में सभी दलों के साथ चर्चा की जाये और एक सर्वसम्मत निर्णय लिया जाये, ताकि कोरोना के प्रसार को रोका जा सके.

विज्ञापन

कोलकाता : बंगाल चुनाव 2021 के पांचवें चरण की वोटिंग से एक दिन पहले चुनाव आयोग ने कोरोना संक्रमण की रोकथाम पर शुक्रवार (16 अप्रैल) को सर्वदलीय बैठक बुलायी है. चुनाव के दौरान कोरोना प्रोटोकॉल की धज्जियां उड़ने को लेकर चौतरफा आलोचना झेलने के बाद आखिरकार चुनाव आयोग सक्रिय हुआ.

विधानसभा चुनाव के मद्देनजर चुनावी सभाओं में उमड़ती भीड़ में कोरोना प्रोटोकॉल का जमकर उल्लंघन हो रहा है. इसकी खूब आलोचना भी हो रही है. इसलिए आयोग ने तय किया है कि इस संबंध में सभी दलों के साथ चर्चा की जाये और एक सर्वसम्मत निर्णय लिया जाये, ताकि कोरोना के प्रसार को रोका जा सके.

एक दिन पहले ही कलकत्ता हाईकोर्ट ने निर्देश दिया था कि जनसभाओं में मास्क अनिवार्य किया जाये तथा जनसभाओं में जहां 1,000 लोग जमा हो सकते हैं, वहां 30 फीसदी से ज्यादा लोगों की अनुमति नहीं दी जाये. यदि इसका उल्लंघन हुआ, तो इसके लिए मुख्य चुनाव अधिकारी उत्तरदायी होंगे.

Also Read: Coronavirus बेकाबू, नेता बेलगाम, बंगाल चुनाव 2021 में ‘गौ मूत्र, भाबीजी पापड़ और जिहादी योगी’

हाईकोर्ट के निर्देश के बाद चुनाव आयोग ने सभी राजनीतिक दलों की बैठक बुलायी है. बैठक में कोरोना के बढ़ते ग्राफ के बीच जनसभाओं में मास्क अनिवार्य करने और कोरोना दिशा-निर्देश का पालन करने के मुद्दे पर चर्चा होगी. चर्चा के दौरान भी सोशल डिस्टैंसिंग का पालन किया जायेगा.

चुनाव आयोग की ओर से राजनीतिक दलों के प्रमुखों को चिट्ठी लिखी गयी है, उसमें इसका स्पष्ट उल्लेख किया गया है. चिट्ठी में कहा गया है कि इस मीटिंग में सभी पार्टी अपने-अपने दल से एक ही व्यक्ति को भेजना सुनिश्चित करें, ताकि बैठक में ज्यादा भीड़ न हो और सोशल डिस्टैंसिंग के नियमों का पालन किया जा सके.

Also Read: बंगाल में बोले योगी आदित्यनाथ- भाजपा की सरकार बनाइए, 24 घंटे में गौ-तस्करी और गौ-हत्या बंद हो जायेगी
कलकत्ता हाइकोर्ट में वर्चुअल हियरिंग

कलकत्ता हाइकोर्ट ने आदेश दिया है कि अदालती कामकाज 16 अप्रैल से वर्चुअली होंगे. कोर्ट ने एक अधिसूचना भी जारी की है, जिसमें कहा गया है कि कोर्ट का समय सुबह 10:30 बजे से दोपहर 1:15 बजे तक और दोपहर दो बजे से तीन बजे तक रहेगा. कोर्ट से जुड़ा हर काम वर्चुअल मोड में ही होगा. हालांकि, जज ये फैसला ले सकते हैं कि सुनवाई कोर्ट में करनी चाहिए या वर्चुअल मोड में.

Posted By : Mithilesh Jha

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola