तानों से तंग आकर Akshay Kumar ने छोड़ दी कनाडा की नागरिकता! कह दी यह बड़ी बात…

अपनी कनाडाई नागरिकता को लेकर अक्सर आलोचनाओं का सामना करने वाले बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार का कहना है कि भारत उनके लिए सब कुछ है और वह पहले ही पासपोर्ट में बदलाव के लिए आवेदन कर चुके हैं. अक्षय ने कहा कि ”भारत मेरे लिए सब कुछ है … मैंने जो कुछ भी कमाया है, जो कुछ भी मैंने पाया है वह यहां से है.
बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार की कनाडाई नागरिकता वर्षों से चर्चा का विषय रही है और अभिनेता को उसी को लेकर कई बार आलोचना का भी सामना करना पड़ा है. सेल्फी के प्रमोशन के दौरान, अक्षय ने खुलासा किया कि वह अपने कनाडाई पासपोर्ट को त्याग देंगे और पासपोर्ट में बदलाव के लिए पहले ही आवेदन कर चुके हैं.
अक्षय कुमार ने आजतक को दिए एक इंटरव्यू में कहा कि उन्हें बुरा लगता है, जब लोग बिना असल वजह जाने उनके कनाडाई पासपोर्ट पर कमेंट करते हैं. उन्होंने कहा, “भारत मेरे लिए सब कुछ है…मैंने जो कुछ भी कमाया है, जो कुछ भी मैंने पाया है, वह यहां से प्राप्त किया है और मैं सौभाग्यशाली हूं कि मुझे वापस देने का मौका मिला है. आपको बुरा लगता है, जब लोग बिना कुछ जाने कुछ भी कहते हैं.” “
इसी बीच कनाडाई पासपोर्ट बनवाने की वजह का खुलासा करते हुए अक्षय ने कहा, ‘मुझे लगा कि ‘भाई, मेरी फिल्में नहीं चल रही हैं और किसी को काम करना है’. मैं वहां काम के सिलसिले में गया था. मेरा दोस्त कनाडा में था और उसने कहा, ‘आओ’ यहां’… मैंने आवेदन किया और मैं अंदर आ गया. उन्होंने कहा, “मेरी बस दो फिल्में रिलीज होने को बची थीं और यह किस्मत की बात है कि दोनों सुपरहिट हो गईं. मेरे दोस्त ने कहा, ‘वापस जाओ, फिर से काम करना शुरू करो’. मुझे कुछ और फिल्में मिलीं और मुझे और काम मिलता रहा. मैं भूल गया कि मेरा पासपोर्ट इंडिया का नहीं है. मैंने कभी नहीं सोचा था कि मुझे इस पासपोर्ट को बदलवाना चाहिए लेकिन अब हां, मैंने अपना पासपोर्ट बदलने के लिए आवेदन किया है.
Also Read: The Kapil Sharma Show में ऐसा क्या हुआ कि बात करते-करते इमोशनल हो गये अक्षय कुमार! कही ये दिल छू लेने वाली बात
वर्कफ्रंट की बात करें तो, अक्षय अपनी फिल्म ‘सेल्फी’ के प्रमोशन में बिजी है. फिल्म 24 फरवरी, 2023 को रिलीज होगी. उन्होंने हाल ही में तीन मिनट में सबसे अधिक सेल्फी लेने का गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ दिया. सेल्फी राज मेहता द्वारा निर्देशित और स्टार स्टूडियोज, धर्मा द्वारा निर्मित है. इसके अलावा, यह मलयालम फिल्म ड्राइविंग लाइसेंस की आधिकारिक रीमेक है, जिसमें पृथ्वीराज सुकुमारन और सूरज वेंजारामूडु ने मुख्य भूमिकाएं निभाई थीं. फिल्म में इमरान हाशमी, नुसरत भरुचा और डायना पेंटी भी हैं
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By आशीष लता
आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.
एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.
पत्रकारिता अनुभव
पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.
शिक्षा
आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.
संपर्क : [email protected]
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










