ePaper

अखिलेश यादव के सहयोगी ओपी राजभर का बीजेपी पर हमला, कहा- मेरी हत्या करवा सकती है योगी सरकार

Updated at : 15 Nov 2021 6:07 PM (IST)
विज्ञापन
अखिलेश यादव के सहयोगी ओपी राजभर का बीजेपी पर हमला, कहा- मेरी हत्या करवा सकती है योगी सरकार

सुभासपा प्रमुख ओपी राजभर ने बीजेपी पर संगीन आरोप लगाये हैं. उन्होंने कहा कि बीजेपी मुझे मारने की साजिश रच रही है. इसके अलावा, वह मेरी गाड़ी पर अफीम रखवाकर मुझे गिरफ्तार करवा सकती है.

विज्ञापन

Varanasi News: सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने सोमवार को वाराणसी के मुनारी का मैदान में आयोजित भागीदारी संकल्प मोर्चा में शामिल भागीदारी पार्टी (पी) द्वारा आयोजित वंचित, पिछड़ा, दलित,अल्पसंख्यक महापंचायत को सम्बोधित किया. इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर जमकर हमला बोला और गंभीर आरोप लगाए.

सुभासपा प्रमुख ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि बीजेपी मेरी गाड़ी में अफीम चरस रखवा कर मुझे गिरफ्तार करवा सकती है. यही नहीं, राजभर ने कहा कि बीजेपी मेरी हत्या करवा सकती है. वह मेरी हत्या की साजिश रच रही है. उन्होंने कहा कि गृह मंत्री अमित शाह दूरबीन से अपराधी खोज रहे थे और उनके बगल में 320-बी का अपराधी टेनी बैठा था .

Also Read: राजा सुहेलदेव के विरोधियों के चरणों में गिरने वाले लोग आज जिन्ना की तरफदारी कर रहे हैं : अनिल राजभर

ओम प्रकाश राजभर ने इशारों ही इशारों में पुलवामा हमले पर भी सवाल उठाया. उन्होंनेक हा कि 300 किलो आरडीएक्स कहा से आया. देश के 44 जवान शहीद हो गए.

Also Read: UP Election 2022: यूपी विधानसभा चुनाव से पहले साथ आये अखिलेश यादव और ओपी राजभर, मिलकर करेंगे बीजेपी का सामना

वाराणसी जिले के अजगरा विधान सभा क्षेत्र में सपा के नेताओ के साथ ओपी राजभर की यह भागीदारी रैली की. रैली में जिले के सपा नेता भी पहुंचे थे.

Posted By: Achyut Kumar

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola