ePaper

Airtel Down: ठप हुआ एयरटेल, ब्रॉडबैंड और मोबाइल में नहीं आ रहा नेटवर्क, ट्विटर पर आ रहे ऐसे Tweet

Updated at : 11 Feb 2022 1:49 PM (IST)
विज्ञापन
Airtel Down: ठप हुआ एयरटेल, ब्रॉडबैंड और मोबाइल में नहीं आ रहा नेटवर्क, ट्विटर पर आ रहे ऐसे Tweet

एयरटेल के यूजर्स के लिए आज परेशानी भरा दिन है. आज सबह से ही एयरटेल (Airtel Down) की ब्रॉडबैंड और मोबाइल सर्विस डाउन चल रही है. एयरटेल के सैकड़ों यूजर्स ने इसकी शिकायक सोशल मीडिया में की है. एयरटेल कंपनी ने कहा है कि समस्याओं को जल्द ठीक कर लिया जाएगा.

विज्ञापन

एयरटेल (Airtel Down) के यूजर्स के लिए आज परेशानी भरा दिन है. आज सुबह से ही एयरटेल (Airtel Down) की ब्रॉडबैंड और मोबाइल सर्विस डाउन चल रही है. एयरटेल के सैकड़ों यूजर्स ने इसकी शिकायत सोशल मीडिया में की है. एयरटेल के कस्टमर (Airtel) का कहना है कि शुक्रवार सुबह से ही इंटरनेट और फोन नेटवर्क की समस्या सामने आ रही है.

इधर एयरटेल कंपनी (Airtel) ने भी कहा है कि नेटवर्क में कुछ परेशानी आ रही है. जिसके कारण कंपनी के कस्टमर्स (Airtel Down) को परेशानी की सामना करना पड़ रहा है. हालांकि एयरटेल कंपनी ने कहा है कि समस्याओं को जल्द ठीक कर लिया जाएगा. बता दें, दिल्ली, मुंबई समेत देश के कई हिस्सों में एयरटेल कनेक्शन फाइबर इंटरनेट से लेकर ब्रॉडबैंड और मोबाइल नेटवर्क तक डाउन हुए पड़े हैं.

गौरतलब है कि एयरटेल (Airtel) देश की दिग्गज टेलीकॉम कंपनी है. यह खास तौर पर अपनी सर्विस के लिए जानी जाती है. लेकिन आज आ रही समस्या को लेकर सैकड़ों यूजर्स ट्विटर पर समस्या को लेकर ट्वीट कर चुके हैं. कुछ यूजर्स ने का ट्विटर पर कहना है कि एयरटेल मोबाइल इंटरनेट सर्विस के अलावा एयरटेल थैंक्स ऐप और एयरटेल ब्रॉडबैंड सर्विस भी काम नहीं कर रहा है.

देशभर के कई यूजर्स एयरटेल में आ रही नेटवर्क की समस्या को लेकर शिकायत कर रहे हैं. एयरटेल यूजर्स सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म खास कर ट्विटर पर तरह तरह के मैसेज और मीम्स डाल रहे हैं. एक यूजर्स ने यहां तक कह दिया कि नेटवर्क डाउन होने के कारण उसे करोड़ों का नुकसान हो गया. शिकायतों का आलम ये है कि अब #AirtelDown ट्रेंड करने लगा है.

Posted by: Pritish Sahay

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola