Ahoi Ashtami 2023: आज है अहोई अष्टमी का व्रत, जानें शुभ मुहूर्त-पूजा विधि और तारों को अर्घ्य देने का सही समय

Updated:
विज्ञापन

Ahoi Ashtami 2023: आज अहोई अष्टमी का त्योहार मनाया जा रहा है. इस दिन माताएं अपने पुत्र के लिए निर्जला व्रत रखती हैं, जबकि निःसंतान महिलाएं भी पुत्र कामना के लिए यह व्रत रखती हैं.

विज्ञापन

Ahoi Ashtami 2023: आज कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि है, इस दिन अहोई अष्टमी का त्योहार मनाया जाता है. अहोई अष्टमी का त्योहार 5 नवंबर दिन रविवार यानी आज है. इस दिन माताएं अपने पुत्र के लिए निर्जला व्रत रखती हैं, जबकि निःसंतान महिलाएं भी पुत्र कामना के लिए यह व्रत रखती हैं. यह व्रत कठोर व्रतों में से एक होता है. इस दिन अहोई माता के साथ-साथ स्याही माता की भी पूजा का विधान है. इस दिन महिलाएं शाम को अहोई माता की पूजा करती हैं और तारे देखने पर व्रत खोलती हैं.

Ahoi Ashtami 2023 Pujan Muhurat: अहोई अष्टमी पूजन मुहूर्त

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार आज कई अद्भुत संयोग का निर्माण भी हो रहा है, जिसमें रवि पुष्य योग, सर्वार्थ सिद्धि योग बन रहा है. अहोई अष्टमी पर पूजन का समय आज शाम 5 बजकर 33 मिनट से लेकर शाम 6 बजकर 52 मिनट तक रहेगा. पूजन के लिए आपको शुभ समय 1 घंटा 19 मिनट मिलेगा, इसके साथ ही अभिजीत मुहूर्त सुबह 11 बजकर 43 मिनट से लेकर दोपहर 12 बजकर 26 मिनट तक रहेगा. पूजा करने या कथा सुनने के लिए ये दोनों ही मुहूर्त सर्वश्रेष्ठ हैं.

अहोई पर तारे निकलने का समय

आल अष्टमी तिथि है. अष्टमी तिथि की शुरुआत हो चुकी है. अष्टमी तिथि का समापन 6 नवंबर यानी कल सुबह 3 बजकर 18 मिनट पर होगा. अहोई अष्टमी का व्रत तारों को अर्घ्य देकर खोला जाता है. आज तारों के निकलने का समय शाम 5 बजकर 58 मिनट रहेगा, इसके बाद व्रती महिलाएं अहोई माता की पूजा करने के बाद शाम को तारे देखकर पारण कर सकेंगी.

Also Read: Aaj ka Panchang 5 नवंबर 2023: आज है कार्तिक कृष्ण पक्ष अष्टमी उपरांत नवमी तिथि, जानें शुभ-अशुभ समय
Ahoi Ashtami 2023: अहोई अष्टमी पूजा विधि

  • अहोई अष्टमी के दिन स्नान कर देवी का स्मरण कर व्रत का संकल्प लें.

  • अहोई माता की पूजा के लिए दीवार या कागज पर गेरू से अहोई माता और उनके सात पुत्रों का चित्र बनाएं.

  • फिर रोली, चावल और दूध से पूजन करें.

  • अहोई अष्टमी की पूजा विशेषकर शाम के समय यानी सूर्यास्त के बाद ही होती है.

  • शाम के समय अहोई माता के चित्र के सामने एक चौकी पर जल से भरा करवा (कलश) रख दें.

  • इस करवा की नोक को एक विशेष घास से बंद करें.

  • इसके बाद कलश में जल भरकर अहोई अष्टमी कथा का श्रवण करें.

  • अहोई माता को पूरी और किसी मिठाई का भोग लगाएं.

विज्ञापन
Radheshyam Kushwaha

लेखक के बारे में

By Radheshyam Kushwaha

राधेश्याम कुशवाहा ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से MJ (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म) की शिक्षा प्राप्त करने के बाद अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत भोपाल से प्रकाशित राज एक्सप्रेस समाचार पत्र से की. इसके बाद उन्होंने समय जगत, राजस्थान पत्रिका और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं. वर्तमान में वे प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म, अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 13 वर्षों का अनुभव रखने वाले राधेश्याम कुशवाहा को ज्योतिष शास्त्र, पंचांग गणना, ग्रह गोचर, नक्षत्र परिवर्तन, व्रत-त्योहारों की तिथियों तथा शुभ मुहूर्तों का गहन ज्ञान है. अपनी विशेषज्ञता के आधार पर वे धर्म-अध्यात्म और राशिफल से जुड़ी सटीक, तथ्यपरक एवं विश्वसनीय खबरें लिखते हैं. धार्मिक ग्रंथों के अध्ययन में उनकी विशेष रुचि है. इसके अलावा राजनीति, अपराध और प्रेरणादायक (पॉजिटिव) विषयों पर लेखन में भी उनकी गहरी रुचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola