Adipurush: भगवान राम के किरदार में छा गए प्रभास, जानें टीजर कब आएगा सामने, रिलीज डेट भी हुआ अनाउंस

Updated at : 30 Sep 2022 8:49 AM (IST)
विज्ञापन
Adipurush: भगवान राम के किरदार में छा गए प्रभास, जानें टीजर कब आएगा सामने, रिलीज डेट भी हुआ अनाउंस

प्रभास की फिल्म आदिपुरुष का पहला लुक आज जारी हो गया है. पोस्टर में प्रभास दमदार अंदाज में नजर आ रहे है. पोस्टर के साथ बताया गया कि फिल्म कब रिलीज होगी. फिल्म में कृति सेनन, सीता के रोल में दिखेंगी.

विज्ञापन

Adipurush first look: साउथ सुपरस्टार प्रभास और बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन की मूवी आदिपुरुष (Adipurush) को लेकर फैंस के बीच काफी क्रेज था. फिल्म में प्रभास के लुक को लेकर अलग-अलग तरह की खबरें सोशल मीडिया पर थी. अब फिल्म का फर्स्ट लुक जारी कर दिया गया है. इसमें प्रभास धनुष पकड़े दिख रहे है. इसपर यूजर्स खूब सारे रिएक्शन दे रहे है.

आदिपुरुष का फर्स्ट लुक

फिल्म आदिपुरुष का फर्स्ट लुक आज सुबह रिलीज कर दिया गया. फिल्म का पोस्टर अंग्रेजी, तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ में शेयर किया गया है. इसे शेयर कर उन्होंने कैप्शन में लिखा, अयोध्या में सरयू नदी तट पर एक जादुई यात्रा शुरू करने के लिए हमसे जुड़ें. आदिपुरुष का पहला पोस्टर और टीजर 2 अक्तूबर को शाम 7:11 बजे जारी होगा. फिल्म आगले साल 12 जनवरी 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

https://www.instagram.com/p/CjHN-psPSW5/
प्रभास का लुक

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो प्रभास, आदिपुरुष में प्रभास भगवान राम के रोल में दिखेंगे. पोस्टर में एक्ट्र धोती पहने दिख रहे है. उनके लंबे बाल है. वो घुटनों के बल बैठकर आसमान की तरफ धनुष किए हुए है. इसपर एक इंस्टा यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, जय श्री राम. एक अन्य यूजर ने लिखा, वॉव. एक औऱ यूजर ने लिखा, फिल्म का इंतजार है.

Also Read: Ram Navami पर फिल्म ‘आदिपुरुष’ का नया वीडियो वायरल, राम के किरदार में दिखे प्रभास, VIDEO

जानें स्टारकास्ट के बारें में

फिल्म में कृति सेनन, सीता के रोल में दिखेंगी. जबकि सैफ अली खान रावण की भूमिका निभाएंगे और सनी सिंह लक्ष्मण के रूप में नजर आएंगे. बता दें कि आदिपुरुष 12 जनवरी, 2023 को आईमैक्स और 3डी में रिलीज होगी. वहीं, इससे पहले निर्देशक ओम राउत ने ‘आदिपुरुष’ से जुड़ा एका वीडियो पोस्ट किया था. इसमें लिखा था, उफनता वीरता का सागर, छलकती वात्सल्य की गागर. जन्म हुआ प्रभु श्रीराम का, झूमें नाचे हर जन घर नगर. बुराई पर अच्छाई की जीत का जश्न.’

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

मेरा नाम दिव्या केशरी है. मैं प्रभातखबर.कॉम में एंटरटेनमेंट लीड के तौर पर काम कर रही हूं. पिछले 5 साल से ज्यादा वक्त से मैं ग्लैमर और सिनेमा की दुनिया को कवर कर रही हूं. मेरा पूरा फोकस फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT के ट्रेंडिंग अपडेट्स पर रहता है. मैं आपके लिए फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस का पूरा हिसाब-किताब लेकर आती हूं. लिखते वक्त मेरी एक ही कोशिश रहती है- बात चाहे कितनी भी मुश्किल क्यों न हो, उसे बिल्कुल आसान और मजेदार तरीके से कहूं. ताकि आप खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे कनेक्ट भी कर पाएं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola