Coronavirus वाले मोनोलॉग पर कार्तिक आर्यन ने बनाया रैप, कहा- जब तक घर नहीं बैठोगे...

Updated at : 26 Mar 2020 11:33 AM (IST)
विज्ञापन
Coronavirus वाले मोनोलॉग पर कार्तिक आर्यन ने बनाया रैप, कहा- जब तक घर नहीं बैठोगे...

Kartik Aaryan का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में कार्तिक कोरोना वायरस को लेकर लोगों में जागरूकता फैलाने के लिए रैप गा रहे हैं.

विज्ञापन

कोरोना वायरस (Coronavirus) के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए पूरे देश को 21 दिनों के लिए लॉकडाउन (Lockdown) कर दिया गया है. ऐसे में बॉलीवुड सितारे अपने फैंस से घर से बाहर न निकलने की अपील कर रहे है. अब हाल ही में बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में कार्तिक कोरोना वायरस को लेकर लोगों में जागरूकता फैलाने के लिए रैप गा रहे हैं. इस वीडियो को लोग जमकर लाइक एंड शेयर कर रहे है.

कार्तिक आर्यन ने हाल ही में कोरोना वायरस पर एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें वो लोगों को ‘प्यार का पंचनामा’ वाले अपने स्टाइल में कोरोना वायरस को लेकर मोनोलॉग डायलॉग शेयर किया था. इस डॉयलॉग के जरिये उन्होंने लोगों को सलाह दी थी कि घर से बाहर न निकले और जागरूक बनें. अब इसी वीडियो के डायलॉग्स के साथ वो रैप करते नजर आ रहे हैं. इस वीडियो को पीएम मोदी ने भी शेयर किया था. इस वीडियो को शेयर करते हुए पीएम ने लिखा, ‘यह युवा अभिनेता आपसे कुछ कहना चाहता है… ये समय है ‘ज्यादा सावधान’ रहने का और करो ‘कोरोना का पंचनामा’.

कार्तिक इस वीडियो में रैप करते हुए पार्टी ना करने, लोगों से ना मिलने और लगातार हाथ धुलते रहने के लिए कह रहे हैं. वीडियो में कार्तिक आर्यन साथ ही घर से काम करने और घर के लिए काम करने के लिए भी कह रहे हैं. इसमें उनके साथ उनकी मां भी नजर आ रही हैं. वीडियो को शेयर करते हुए एक्टर ने कैप्शन में लिखा, “जब तक घर नहीं बैठोगे, मैं याद दिलाता रहूंगा. कोरोना (Corona) स्टॉप करो ना.”

इससे पहले कार्तिक ने 21 दिन तक लॉकडाउन पर एक मीम शेयर किया था. जिसमें वह फिल्म ‘फिर हेराफेरी’ के पोस्टर में अक्षय कुमार की जगह नजर आ रहे हैं. तसवीर में अक्षय की जगह कार्तिक का चेहरा लगा है और लिखा है, मोदी जी ये लोग ऐसे नहीं मानेंगे, ये सुनना चाहते हैं कि 21 दिन में पैसे डबल.

View this post on Instagram

21 din mein Paisa Double

A post shared by KARTIK AARYAN (@kartikaaryan) on

इससे पहले कार्तिक ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो री-पोस्ट किया था, जिसमें वह बर्तन धोते दिख रहे थे. इसे पहले उनकी बहन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया था. कार्तिक ने इस तसवीर के शेयर करते हुए लिखा था, ‘कहानी घर-घर की.’

बता दें कि हाल ही में कार्तिक आर्यन की फिल्म लव आज कल रिलीज हुई थी. इसमें उनके साथ सारा अली खान मुख्य किरदार में थी. वहीं, कार्तिक की अगली फिल्म भूल भूलैया पार्ट टू की शूटिंग कोरोना वायरस के कारण रुक गई है. इसमें कार्तिक आर्यन मेन रोल में हैं. इसमें उनके साथ कियाारा आडवाणी दिखाई देंगी. इसके अलावा कार्तिक फिल्म ‘दोस्ताना 2’ में जान्हवी कपूर के साथ भी दिखाई देंगे.

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

मेरा नाम दिव्या केशरी है. मैं प्रभातखबर.कॉम में एंटरटेनमेंट लीड के तौर पर काम कर रही हूं. पिछले 5 साल से ज्यादा वक्त से मैं ग्लैमर और सिनेमा की दुनिया को कवर कर रही हूं. मेरा पूरा फोकस फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT के ट्रेंडिंग अपडेट्स पर रहता है. मैं आपके लिए फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस का पूरा हिसाब-किताब लेकर आती हूं. लिखते वक्त मेरी एक ही कोशिश रहती है- बात चाहे कितनी भी मुश्किल क्यों न हो, उसे बिल्कुल आसान और मजेदार तरीके से कहूं. ताकि आप खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे कनेक्ट भी कर पाएं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola