सरायकेला में घर के आंगन में सो रहे ससुर दामाद को कार ने कुचला, गुस्साये लोगों ने चालक को जमकर पीटा

Updated at : 18 May 2022 1:21 PM (IST)
विज्ञापन
सरायकेला में घर के आंगन में सो रहे ससुर दामाद को कार ने कुचला, गुस्साये लोगों ने चालक को जमकर पीटा

सरायकेला में एक कार ड्राइवर ने घर के आंगन में सो ससुर दामाद को कुचल डाला जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गयी. घटना के बाद गुस्साये लोगों ने कार चालक को जमकर पीट दिया और उसे पुलिस के हवाले कर दिया.

विज्ञापन

राजनगर: सरायकेला के राजनगर थाना क्षेत्र में एक कार चालक ने ने घर के आंगन में सो रहे ससुर भोला मुखी व दामाद रेंगटा मुखी को कुचल दिया. घटना धुरीपदा पंचायत अंतर्गत नेटो गांव की रात साढ़े दस बजे की है. जानकारी के मुताबिक मंगलवार की रात दोनों घर के आंगन में सो रहे थे. तभी एक कार चालक अपनी गाड़ी को बैक करते वक्त आंगन में सो रहे ससुर, दमाद को कुचल डाला. जिससे दोनों गंभीर रुप से घायल हो गये.

आनन फानन में दोनों को राजनगर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लाया गया. जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. उसके बाद से ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. पुलिस ने दोनों की शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और कार चालक को अपने ह्रिरासत में ले लिया.

क्या है पूरी घटना

मंगलवार को गर्मी की वजह से ससुर भोला मुखी और दमाद रेंगटा मुखी ने घर के आंगन में सोने का फैसला लिया व घर के बाकी सदस्य घर के अंदर सो गये. लेकिन रात के वक्त एक कार चालक उनके घर के पास से गाड़ी बैक करने की कोशिश में भोला मुखी और रेंगटा मुखी को रौंद दिया. घटना के बाद परिवार के लोगों की चीख पुकार सुनकार आस पास के लोग जमा हो गये और कार चालक को पकड़कर उनकी जमकर पिटाई कर दी. जिसके बाद लोगों ने उसे पुलिस के हवाले कर दिया.

मृतक रेंगटा मुखी के हैं तीन बच्चे

मृतक रेंगटा मुखी के तीन बच्चे हैं जिसमें दो बेटी और एक बेटा है. बड़ी बेटी की उम्र लगभग 10 वर्ष और दूसरी की 8 वर्ष है. जबकि उनका बेटा अभी 6 साल का है. घटना के बाद पूरे गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है.

रिपोर्ट- सुरेंद्र मार्डी

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola