ePaper

WB News : अभिषेक बनर्जी ने केन्द्र पर किया कटाक्ष, ईडी-सीबीआई के बल पर लंबे समय तक सत्ता में नहीं रहेंगे 'आप'

Updated at : 04 Dec 2023 3:15 PM (IST)
विज्ञापन
WB News : अभिषेक बनर्जी ने केन्द्र पर किया कटाक्ष, ईडी-सीबीआई के बल पर लंबे समय तक सत्ता में नहीं रहेंगे 'आप'

पार्टी के अखिल भारतीय महासचिव ने तृणमूल के भीतर युवा और बुजुर्गों के बीच चल रही लड़ाई के बारे में बात करते हुए अपनी स्थिति स्पष्ट की. उन्होंने कहा, ''टीम युवा और बुजुर्ग सभी लोगों को लेकर चलेगी.

विज्ञापन

पश्चिम बंगाल में टीएमसी सांसद और राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी ने कहा कि अगर आप ईडी-सीबीआई के बल पर सत्ता में बने रहना चाहते हैं, तो आप लंबे समय तक सत्ता में नहीं रहेंगे. अगर आप राजस्थान और छत्तीसगढ़ चुनावों को देखें तो कांग्रेस बहुत कम अंतर से चुनाव हारी है. मुझे लगता है कि आपस में जो राजनीतिक मतभेद था तो इसे पहले से ही सुधार करके प्रयास किया जाता तो चुनाव के नतीजे ये नहीं आते.अभिषेक बनर्जी ने केन्द्र सरकार पर जमकर हमला बाेला है.

टीम के सीनियर्स के अनुभव की बेहद  जरूरत

सोमवार को उत्तर बंगाल के लिए रवाना होने से पहले कोलकाता हवाई अड्डे पर तृणमूल युवा नेता ने कहा, मुझे लगता है कि सभी व्यवसायों की तरह राजनीति में भी एक आयु सीमा होनी चाहिए. लेकिन साथ ही अभिषेक ने ये भी कहा कि टीम के सीनियर्स के अनुभव की भी जरूरत है. पार्टी के अखिल भारतीय महासचिव ने तृणमूल के भीतर युवा और बुजुर्गों के बीच चल रही लड़ाई के बारे में बात करते हुए अपनी स्थिति स्पष्ट की. उन्होंने कहा, ”टीम युवा और बुजुर्ग सभी लोगों को लेकर चलेगी. टीम को दिग्गजों के अनुभव की जरूरत है. लेकिन काम के लिए युवाओं की जरूरत है.

Also Read: WB News : 14 को नबान्न में बैठक, शुभेंदु अधिकारी को ममता सरकार ने किया आमंत्रित अभिषेक बनर्जी उत्तर बंगाल के दौरे पर

अभिषेक बनर्जी आंखों की समस्या के कारण ममता के नेताजी इंडोर मीटिंग में शामिल नहीं हो पाए थे. अभिषेक हाल ही में आंखों के इलाज के लिए हैदराबाद गए थे.सोमवार को वह कुछ दिनों के लिए उत्तर बंगाल के दौरे पर गये. पार्टी कार्यक्रम के अलावा अभिषेक एक पारिवारिक समारोह में भी शामिल होंगे. ममता भी इस कार्यक्रम में जा रही हैं. वह बुधवार को उत्तर बंगाल के लिए रवाना हो रहे हैं. उनका 12 तारीख को कोलकाता लौटने का कार्यक्रम है.

Also Read: WB News : ममता बनर्जी के मंत्री मलय घटक के बैंक खाते की जानकारी चाहती है सीबीआई, बैंक को भेजा नोटिस
विज्ञापन
Shinki Singh

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola