ePaper

Mamata Banerjee : ममता बनर्जी ने कोलकाता में सद्भावना रैली का किया शुभारंभ

Updated at : 22 Jan 2024 4:34 PM (IST)
विज्ञापन
Mamata Banerjee : ममता बनर्जी ने कोलकाता में सद्भावना रैली का किया शुभारंभ

ममता बनर्जी ने मस्जिदों, गिरिजाघरों, गुरुद्वारे सहित विभिन्न धर्मों का प्रतिनिधित्व करने वाले विभिन्न पूजा स्थलों का दौरा करेंगी. रैली का समापन पार्क सर्कस मैदान में एक विशाल सभा के साथ होगा.

विज्ञापन

अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के दिन सोमवार को पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Chief Minister Mamata Banerjee) ने कोलकाता में सर्वधर्म सद्भावना रैली की शुरुआत की. विभिन्न धर्मगुरुओं और पार्टी नेताओं के साथ तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख ममता बनर्जी ने यहां हाजरा मोड़ से ‘सद्भावना रैली’ शुरू किया. सफेद और नीली बॉर्डर वाली सूती साड़ी पहने और गले में शॉल लपेटे बनर्जी को सड़क के दोनों ओर खड़े लोगों का हाथ जोड़कर अभिवादन करते देखा गया. मुख्यमंत्री ने कालीघाट मंदिर में पूजा अर्चना के बाद रैली शुरू की.

कालीघाट मंदिर में पूजा अर्चना के बाद सीएम ने शुरू की  रैली

इससे पहले बनर्जी ने राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा का ‘‘चुनावी हथकंडा’’ बताकर आलोचना की थी. मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने हाजरा मोड़ से रैली का नेतृत्व कर रही हैं. इस दौरान वह मस्जिदों, गिरिजाघरों, गुरुद्वारे सहित विभिन्न धर्मों का प्रतिनिधित्व करने वाले विभिन्न पूजा स्थलों का दौरा करेंगी. रैली का समापन पार्क सर्कस मैदान में एक विशाल सभा के साथ होगा.

Also Read: West Bengal : राज्यभर में तृणमूल की सद्भावना रैली आज, कोलकाता में ममता बनर्जी करेंगी नेतृत्व
रैली में अभिषेक बनर्जी के साथ ही कई मंत्री शामिल 

रैली में अभिषेक बनर्जी मुख्यमंत्री के पीछे वाली पंक्ति में चल रहे हैं. उनके बगल में तृणमूल पार्षद कजरी बनर्जी, पार्षद अनन्या बनर्जी, मंत्री सुजीत बसु, मंत्री जावेद खान खड़े हैं. विभिन्न धर्मों के प्रतिनिधि शामिल हुए. मुख्यमंत्री के साथ हिंदू, मुस्लिम, सिख, बौद्ध, पारसी, यहूदी धर्मगुरु भी रैली का हिस्सा बनें.

Also Read: WB News : ममता बनर्जी के खिलाफ सुकांत मजूमदार की कथित विवादित टिप्पणी पर तृणमूल का पलटवार
सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

कोलकाता की सड़कों पर 4,000 पुलिसकर्मी तैनात किये गये है. यातायात मार्गों में कई स्थानों पर बदलाव की योजना बनायी गयी है ताकि यात्रियों को समस्याओं का सामना न करना पड़े. प्रस्तावित रैलियां भवानीपुर, कैमक स्ट्रीट, सियालदह, गरफा, पाटुली, शकुंतला पार्क और पोर्ट क्षेत्रों से होकर गुजरेंगी. सभी पुलिस थानों को पूरे दिन सतर्क रहने का निर्देश दिया गया है.

Also Read: WB News : कोलकाता पुस्तक मेले का आगाज कल से, ममता बनर्जी करेंगी बुक फेयर का उद्घाटन

विज्ञापन
Shinki Singh

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola