Abhishek Banerjee : अभिषेक बनर्जी ने कहा, संदेशखाली में जो हुआ,अगर नहीं होता तो बेहतर होता

अधीर रंजन चौधरी बंगाल में राष्ट्रपति शासन चाहते थे. उन्होंने कितनी बार बंगाल की समस्याओं की बात कही है? डायमंड हार्बर के तृणमूल सांसदों के अलावा, I.N.D.I.A अलायंस एक लोगों का गठबंधन है. लोगों को तय करने दीजिए कि किसे वोट देना है.
पश्चिम बंगाल के संदेशखाली मामले को लेकर पूरे बंगाल में हंगामा मचा हुआ है. मामला कोर्ट तक पहुंच गया है. तृणमूल के अखिल भारतीय महासचिव अभिषेक बनर्जी (Abhishek Banerjee) ने उस घटना के 24 दिनों के बाद संदेशखाली के बारे में खुलासा किया. उन्होंने कहा, ”संदेशखाली में जो हुआ, अगर नहीं होता तो बेहतर होता. ईडी अपना काम करने के लिये पहुंची थी और उसे काम में अड़चन डालने का प्रयास ही गलता है. इस तरह की घटना नहीं होनी चाहिए थी.
अभिषेक बनर्जी ने I.N.D.I.A गठबंधन की ‘दुर्दशा’ को लेकर गेंद कांग्रेस के पाले में डाल दी. अधीर चौधरी ने पिछले सात महीने से लगातार ममता पर निशाना साधा है. अभिषेक के मुताबिक, ममता बनर्जी बीजेपी के खिलाफ लड़ रही हैं. इसके उल्ट प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने बार-बार बंगाल में ममता बनर्जी पर निशाना साधा है. लेकिन अधीर बंगाल में राष्ट्रपति शासन चाहते थे. उन्होंने कितनी बार बंगाल की समस्याओं की बात कही है? डायमंड हार्बर के तृणमूल सांसदों के अलावा, I.N.D.I.A अलायंस एक लोगों का गठबंधन है. लोगों को तय करने दीजिए कि किसे वोट देना है.
Also Read: WB : ममता बनर्जी की सरकार ने धूपगुड़ी को बनाया अलग सब-डिवीजन, अभिषेक बनर्जी ने कहा : कोथा दियेची कोथा रेखेछी..
पिछले दस वर्षों में डायमंड हार्बर लोकसभा क्षेत्र में हुई प्रगति पर प्रकाश डाला. उन्होंने कहा, “पिछले 10 वर्षों में तीन लोकसभा क्षेत्रों में 5 हजार 780 करोड़ रुपये का काम हुआ है. यह डायमंड हार्बर मॉडल है. साथ ही उन्होंने चुनौती देते हुए कहा कि पूरे देश में कहीं भी किसी ने किसी भी लोकसभा क्षेत्र में इतना काम किया हो तो सबूत दिखाये. डायमंड हार्बर के विकास के लिये मैं आगे भी ऐसे ही काम करता रहूंगा. डायमंड हार्बर का विकास जारी रहेगा.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shinki Singh
10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




