आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार को लेकर खरसावां में बैठक

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 09 Nov 2023 3:21 PM

विज्ञापन

खरसावां प्रखंड सभागार में बीडीओ प्रधान माझी की अध्यक्षता में ‘आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार’ कार्यक्रम के सफल आयोजन को लेकर प्रखंड सभागार में बैठक हुई. बैठक में बताया कि 15 से 29 दिसंबर तक प्रखंड के सभी पंचायतों में पंचायत स्तरीय शिविर किया जाना है.

विज्ञापन

खरसावां : खरसावां प्रखंड सभागार में बीडीओ प्रधान माझी की अध्यक्षता में ‘आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार’ कार्यक्रम के सफल आयोजन को लेकर प्रखंड सभागार में बैठक हुई. बैठक में बताया कि 15 से 29 दिसंबर तक प्रखंड के सभी पंचायतों में पंचायत स्तरीय शिविर किया जाना है. बैठक में बीडीओ ने सभी पंचायतों में आयोजित होने वाले शिविरों में विभिन्न स्टॉल लगाकर सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के संबंध में जानकारी दी.

कार्यक्रम का पंचायत स्तर पर व्यापक प्रचार प्रसार करने, जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक कर कार्यक्रम की जानकारी देने, शिविर में ऑनलाइन आवेदन एवं फोटोकॉपी करने की समुचित व्यवस्था करने, विभिन्न योजनाओं से संबंधित आवेदन पर्याप्त मात्रा में रखने के निर्देश दिये. बैठक में सीओ शीला उरांव, एमओ शंकर साव, सभी पंचायतों के मुखिया, पंचायत सेवक आदि उपस्थित थे.

Also Read: खरसावां : झारखंड पार्टी में शामिल हुए विनोद कुजूर व मनोज माहली, बूथ कमिटि को मजबूत करने पर जोर

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola