ePaper

लिट्टी चोखा का स्वाद आज तक नहीं भूले आमिर खान, अक्षरा सिंह से कहा- 'पटना में कई सारे स्टॉल्स पर...'

Updated at : 29 Jul 2022 12:37 PM (IST)
विज्ञापन
लिट्टी चोखा का स्वाद आज तक नहीं भूले आमिर खान, अक्षरा सिंह से कहा- 'पटना में कई सारे स्टॉल्स पर...'

आमिर खान ने हाल ही में भोजपुरी सेसेंशन अक्षरा सिंह के साथ अपना अनुभव शेयर किया, जो भोजपुरी इंडस्ट्री की बड़ी स्टार हैं. आमिर ने कहा, "मुझे लिट्टी चोखा हमेशा से खाना था, मुझे लि्टी चोखा, गुजराती फू़ड, पानी पुरी जैसी चीजें मेरी फेवरेट क्‍विजीन्‌स है और मैं पटना का लिट्टी चोखा का स्वाद लेना चाहता था.

विज्ञापन

बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान इनदिनों अपनी आनेवाली फिल्म लाल सिंह चड्ढा को लेकर सुर्खियों में छाए हुए हैं. सुपरस्टार इसके प्रमोशन में बिजी है और सोशल मीडिया पर लगातार चर्चा में हैं. प्रमोशन के दौरान एक्टर खुद से जुड़ी कई कई किस्से सुना रहे हैं. आमिर की हर चीज सालोंसाल तक छाई रहती हैं और उनके फैन्स और एडमायर्स के दिलों में बस जाती है. ऐसा ही एक किस्सा बिहार के पटना की है जहां सालों पहले आमिर खान ने लिट्टी चोखा का स्वाद चखा था, जिसका स्वाद वो अब तक नहीं भूले हैं.

मुझे लिट्टी चोखा का स्वाद बहुत ज्यादा पसंद आया

आमिर खान ने हाल ही में भोजपुरी सेसेंशन अक्षरा सिंह के साथ अपना अनुभव शेयर किया, जो भोजपुरी इंडस्ट्री की बड़ी स्टार हैं. आमिर ने कहा, “मुझे लिट्टी चोखा हमेशा से खाना था, मुझे लि्टी चोखा, गुजराती फू़ड, पानी पुरी जैसी चीजें मेरी फेवरेट क्‍विजीन्‌स है और मैं पटना का लिट्टी चोखा का स्वाद लेना चाहता था. जब मैंने इसे खाया तो उसका स्वाद मुझे बहुत ज्यादा पसंद आया. हां मुझे यह भी पता है कि इसके बाद पटना में काफी सारे स्टॉल्स पर मेरी फोटो है. बहुत अच्छा लगता है मुझे ये देखकर. अगर आप कभी पटना जाए तो वहां का लिट्टी चोखा बिल्कुल मिस न करें.”

11 अगस्त को रिलीज होगी ‘लाल सिंह चड्ढा’

फूड लवर आमिर खान की जुबां पर आज भी पटना में खाए लिट्टी चोखा का स्वाद जिंदा है और इसलिए वो चाहते हैं कि उनके फैन्स भी इस स्वाद को जरूर चखें. फिलहाल आमिर खान को सिल्वर स्क्रीन पर देखने के लिए एक्साइटेड उनके फैन्स को उनकी अपकमिंग फिल्म लाल सिंह चड्ढा का बेसब्री से इंतजार है. ‘लाल सिंह चड्ढा’ में करीना कपूर खान, मोना सिंह और चैतन्य अक्किनेनी भी हैं. ये फिल्म फॉरेस्ट गंप की ऑफिशियल रीमेक है जो 11 अगस्त 2022 को रिलीज होने वाली है.

Also Read: रणवीर सिंह के फोटोशूट पर बोलीं स्वाति मालीवाल- महिलाओं की तस्वीरों पर कोई आपत्ति नहीं जताता…
अक्षरा सिंह ने आमिर खान संग किया डांस

बता दें कि इससे पहले अक्षरा सिंह ने आमिर खान के साथ डांस करते हुए दो वीडियोज शेयर किये हैं. उन्होंने एक वीडियो को शेयऱ करते हुए कैप्शन भी लिखा है कि आज का दिन उनके लिए बहुत बड़ा दिन है. वो मिस्टर परफेक्शनिस्ट के साथ अपने पसंदीदा गाने ‘चांद सिफारिश’ पर डांस करती नजर आ रही हैं. इसके डांस वीडियो के बाद अक्षरा ने एक रिल्स शेयर किया है, जिसमें आमिर खान के साथ वे बाहें फैला कर इजहार करती नजर आ रही हैं. अक्षरा ने इसके लिए भी मजेदार कैप्शन लिखा है.उन्होंने लिखा है कि ‘ये लो जी सनम, हम आ गए आज फिर दिल लेके.’

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola