आज का राशिफल, 26 सितंबर 2022: मेष, सिंह, मकर समेत इन राशियों के घर में आएंगी खुशियां

Published by : Shaurya Punj Updated At : 26 Sep 2022 5:25 AM

विज्ञापन

आज का राशिफल, 26 सितंबर 2022: मेष से मीन तक के राशिवालों के लिए आज का दिन वैसे तो औसत रहेगा लेकिन दिन को खुशनुमा बनाने के लिए एक बार आज का राशिफल जरूर पढ़ लीजिए. ताकि आप पूरे दिन की प्लानिंग कर सकें...

विज्ञापन
undefined

मेष
 जीवनसाथी के साथ थोड़ा हँसी-मज़ाक़, थोड़ी छेड़-छाड़ आपको किशोरावस्था के दिनों की याद दिला देंगे. अगर आप अपने मन की सुनें, तो यह दिन ख़रीदारी के लिहाज़ से उम्दा है.

undefined

वृष

  इस राशि के प्रॉपर्टी डीलर के लिए दिन बेहतर रहेगा. हनुमान मंदिर जाकर भगवान के दर्शन करें, आपका दिन ख़ुशी भरा बीतेगा.

undefined

मिथुन  
नौकरीपेशा जातकों को सहकर्मचारियों का सहयोग मिलेगा. मन विचलित रह सकता है. आरोग्य साधारण रहेगा. खूब परिश्रम के बाद भी आज सफलता कम ही मिलेगी. तनाव दूर होने से कार्यों में गति आएगी.Prabhat Khabar Graphics

undefined

कर्क
अपने काम और शब्दों पर ग़ौर करें क्योंकि आधिकारिक आंकड़े समझने में मुश्किल होंगे, अगर आप कुछ गड़बड़ करते हैं तो. वैवाहिक जीवन में कई उतार-चढ़ाव के बाद एक-दूसरे के प्यार को सराहने का यह सही दिन है.

undefined

सिंह

दूसरों को जितना ज्यादा महत्व देंगे, आपको भी उतना ही महत्व मिलेगा. समय का सदुपयोग करें, फायदा जरुर मिलेगा. शिवलिंग पर नारियल अर्पित करें, पारिवारिक रिश्ते मधुर और मजबूत होंगे.

undefined

कन्या
आपको परिवार से जुडी कई जिम्मेदारियां निभानी हैं और आप ऐसा बहुत अच्छे से करेंगे. आर्थिक क्षेत्र में परेशानी हो सकती है. व्यवसायिक क्षेत्र में सावधानी बरतें. वैवाहिक जीवन का आनन्द मिलेगा.

undefined

तुला
आपको महसूस हो सकता है कि आप अपना दिन बर्बाद कर रहे हैं. इसलिए अपने दिन की योजना बेहतर तरीक़े से बनाएँ.

undefined

वृश्चिक
 पूरी मेहनत से काम करेंगे तो सोचे हुए ज्यादातर काम पूरे हो सकते हैं. अपने से बड़ों का आशीर्वाद लें, आपके सभी काम बनते नजर आयेंगे.

undefined

धनु
 ज्यादा काम करने से बचें और टेंशन कम से कम लें, अच्छा होगा कि आज आप किसी बेकार की बहस में ना पड़ें, धैर्य और नम्रता से काम लें. आपका नजदीकी कोई व्यक्ति आपकी भावनाएं समझेगा और आपकी सहायता भी करेगा.मकर

undefined

मकर
 ऐसे लोगों से जुड़ने की कोशिश करें, जिनसे आपको कुछ सीखने को मिले. भगवान के सामने सुबह- शाम घी के दीपक जलाएं, आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार आयेगा.

undefined

कुंभ
अगर कहीं बाहर जाने की योजना है तो वह आखिरी वक़्त पर टल सकती है. कर्मनिष्ठ होकर हाथ पर रखे काम को पूर्ण करने का प्रयास करेंगे. आपको कई स्रोतों से आर्थिक लाभ होगा.

undefined

मीन आप अपने प्रिय द्वारा कही गयी बातों के प्रति काफ़ी सम्वेदनशील होंगे अपने जज़्बात पर क़ाबू रखें और ऐसा कोई ग़ैरज़िम्मेदाराना काम न करें जिसके लिए बाद में आपको पछताना पड़े. अगर कहीं बाहर जाने की योजना है तो वह आख़िरी वक़्त पर टल सकती है.

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola