झारखंड : जामताड़ा के 3 गांव से 3 साइबर आरोपी गिरफ्तार, मोबाइल, सिम और बाइक बरामद

जामताड़ा के तीन गांव से तीन साइबर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तार आरोपियों के पास से मोबाइल, सिम कार्ड और बाइक बरामद की है. बताया गया कि एटीएम बंद होने की बात बताते हुए केवाईसी अपडेट करने के नाम पर और बिजली बिल बकाया का फर्जी मैसेज भेजकर लोगों को अपना शिकार बनाता है.
Jharkhand Cyber Crime News: जामताड़ा साइबर थाने की पुलिस की ओर से साइबर आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर लगातार अभियान चलाया जा रहा है. पुलिस को साइबर ठगों को पकड़ने या गिरफ्तर करने में भी पुलिस को लगातार सफलता मिल रही है. इसी कड़ी में प्रशिक्षु आईपीएस राकेश सिंह के नेतृत्व में साइबर डीएसपी मंजरूल होदा एवं पुलिस निरीक्षक-सह साइबर थाना प्रभारी अजय कुमार पंजिकार ने करमाटांड़ थाना क्षेत्र के नवाडीह, सुखलटांड़ और घोषबाद गांव में छापेमारी की. इस गांव से तीन साइबर ठगों को गिरफ्तार करने में सफल रहे.
साइबर आरोपियों के पास से मोबाइल, सिम कार्ड और बाइक बरामद
गिरफ्तार आरोपियों में नवाडीह के सद्दाम हुसैन, सुखलटांड़ गांव के राकेश दास एवं घोषबाद गांव के आफताब अंसारी शामिल है. इस संबंध में तीनों साइबर आरोपियों के खिलाफ जामताड़ा साइबर थाना में मामला दर्ज किया गया है. पुलिस ने इन सभी के पास से छह मोबाइल, 14 सिम कार्ड और एक बाइक बरामदगी किा है. वहीं, गिरफ्तार साइबर आरोपियों को जेल भेज दिया गया है.
ऐसे करता है ठगी
साइबर थाना प्रभारी ने बताया कि गिरफ्तार साइबर ठग लोगों को कॉल कर अपने को बैंक का अधिकारी बताकर एटीएम बंद होने की बात बताते हुए केवाईसी अपडेट करने के नाम पर एटीएम नंबर, सीवीवी नंबर, एक्सपायरी डेट प्राप्त कर साइबर ठगी करता है. वहीं, बिजली बिल बकाया का फर्जी मैसेज भेजकर कॉल आने का इंतजार करते हैं. जैसे ही किसी ग्राहक द्वारा कॉल किया जाता है, तो टीम एप डाउनलोड कराकर 10 रुपये अग्रिम शुल्क भेजने को कहता है. इसी दौरान लोगों का एटीएम नंबर, पिन नंबर टीम एप्प के सहयोग से प्राप्त कर पैसे की ठगी करता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




