ePaper

दुर्जन गांव में आदिवासी महिला के साथ 2 युवकों ने किया सामूहिक दुष्कर्म, पुलिस ने आरोपियों को किया गिरफ्तार

Updated at : 12 Dec 2020 10:31 PM (IST)
विज्ञापन
दुर्जन गांव में आदिवासी महिला के साथ 2 युवकों ने किया सामूहिक दुष्कर्म, पुलिस ने आरोपियों को किया गिरफ्तार

Crime news in Jharkhand, Garhwa news : झारखंड के गढ़वा जिला अंतर्गत रमकंडा थाना क्षेत्र के दुर्जन गांव की एक आदिवासी महिला के साथ गांव के ही 2 युवकों द्वारा सामूहिक दुष्कर्म किये जाने का मामला सामने आया है. युवकों द्वारा दुष्कर्म की घटना को अंजाम देने एवं महिला के साथ मारपीट की घटना का वीडियो भी बनाकर उसे वायरल किया. घटना की जानकारी मिलने के बाद पीड़ित महिला की शिकायत पर प्रभारी थाना प्रभारी हितनारायण महतो के नेतृत्व में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक मनोज रवि, विनोद राम सहित इस घटना में शामिल एक अन्य युवक रिंटू राम को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया. पीड़ित महिला के साथ इन आरोपियों का चचेरा देवर-भाभी का संबंध बताया जाता है.

विज्ञापन

Crime news in Jharkhand, Garhwa news : रमकंडा (मुकेश तिवारी) : झारखंड के गढ़वा जिला अंतर्गत रमकंडा थाना क्षेत्र के दुर्जन गांव की एक आदिवासी महिला के साथ गांव के ही 2 युवकों द्वारा सामूहिक दुष्कर्म किये जाने का मामला सामने आया है. युवकों द्वारा दुष्कर्म की घटना को अंजाम देने एवं महिला के साथ मारपीट की घटना का वीडियो भी बनाकर उसे वायरल किया. घटना की जानकारी मिलने के बाद पीड़ित महिला की शिकायत पर प्रभारी थाना प्रभारी हितनारायण महतो के नेतृत्व में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक मनोज रवि, विनोद राम सहित इस घटना में शामिल एक अन्य युवक रिंटू राम को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया. पीड़ित महिला के साथ इन आरोपियों का चचेरा देवर-भाभी का संबंध बताया जाता है.

बताया गया कि गत 9 दिसंबर, 2020 की रात पीड़िता गांव के ही विशाल भुईहर नामक युवक के साथ अपने घर में थी. उस रात पीड़िता का पति अपने बच्चों के साथ एक शादी समारोह में गया हुआ था. इसी दौरान तीनों आरोपियों ने घर का दरवाजा बंद होने की वजह से छप्पर तोड़कर उसके घर में घुस गये. वहीं तीनों आरोपियों में से 2 आरोपी युवक मनोज एवं विनोद ने जबरन सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया.

Also Read: ‘सर्विस’ देने के नाम पर ठगी करने वाले 2 साइबर क्रिमिनल गिरफ्तार, बरकट्ठा पुलिस ने भेजा जेल

इस दौरान आरोपियों ने पीड़िता के साथ मारपीट भी किया. इससे महिला के सिर में गंभीर चोट भी लगी है. वहीं, आरोपियों ने इस घटना की जानकारी किसी को नहीं देने की धमकी दी. पीड़िता के बेहोश होने पर सभी आरोपी भाग गये. 2 दिन बाद पीड़िता ने अपने पति के घर पहुंचने पर पूरे मामले की जानकारी देते हुए रमकंडा थाना में लिखित शिकायत दर्ज करायी है.

प्रशासनिक कार्रवाई की जा रही है : एसडीपीओ

इस संबंध में पूछे जाने पर रंका एसडीपीओ मनोज कुमार महतो ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है. वहीं, पीड़िता को मेडिकल एवं ज्यूडिशियल बयान के लिए गढ़वा भेजा गया है.

Posted By : Samir Ranjan.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola