Coronavirus Pandemic: झारखंड की एक और मस्जिद के पास से 15 धर्म प्रचारकों को पुलिस ने किया क्वारेंटाइन

Updated at : 01 Apr 2020 12:11 PM (IST)
विज्ञापन
Coronavirus Pandemic: झारखंड की एक और मस्जिद के पास से 15 धर्म प्रचारकों को पुलिस ने किया क्वारेंटाइन

15 muslim cleriks caught in koderma district of jharkhand amid coronavirus fear कोडरमा : झारखंड की राजधानी रांची के हिंदपीढ़ी और तमाड़ प्रखंड के ररगांव की एक मस्जिद से 35 मौलवियों की गिरफ्तारी के बाद अब कोडरमा से पुलिस ने 15 धर्म प्रचारकों को क्वारेंटाइन कर दिया है. इन्हें जलवाबाद स्थित एक मस्जिद के पास से पकड़ा गया. ये लोग कोडरमा में धर्म प्रचार के लिए आये थे.

विज्ञापन
विकास कुमार

कोडरमा : झारखंड की राजधानी रांची के हिंदपीढ़ी और तमाड़ प्रखंड के ररगांव की एक मस्जिद से 35 मौलवियों की गिरफ्तारी के बाद अब कोडरमा से पुलिस ने 15 धर्म प्रचारकों को क्वारेंटाइन कर दिया है. इन्हें जलवाबाद स्थित एक मस्जिद के पास से पकड़ा गया. ये लोग कोडरमा में धर्म प्रचार के लिए आये थे.

देश की राजधानी दिल्ली के निजामुद्दीन स्थित तबलिगी जमात के मरकज में सैकड़ों मुस्लिम स्कॉलरों के मिलने और उनमें से कई के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि के बाद पूरे देश में इस जानलेवा वायरस के फैलने की आशंका से हड़कंप मच गया है. सभी राज्य सरकारों ने प्रशासन से पूरी सख्ती के साथ लॉकडाउन का पालन करने के निर्देश दिये हैं.

undefined

कोडरमा प्रशासन भी इसको लेकर पूरी सख्ती बरत रहा है. कोडरमा में धर्म प्रचार के लिए आये 15 लोगों को बुधवार (1 अप्रैल, 2020) को जलवाबाद से पकड़ा गया. इन सभी को जांच के बाद क्वारेंटाइन सेंटर में भेजे जाने की तैयारी है. सभी लोग जलवाबाद स्थित मस्जिद के पास से दूसरी जगह जाने की तैयारी में थे.

ये लोग किसी और मस्जिद में जा पाते, इसके पहले ही पुलिस प्रशासन की टीम ने सभी को पकड़ लिया और जांच के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. जानकारी के अनुसार, इन सभी लोगों को पुलिस की टीम कुछ दिन पूर्व ही पूछताछ के लिए थाना लायी थी, पर स्थानीय लोगों ने इन्हें जान-पहचान का बताकर छुड़ा लिया था.

undefined

लॉकडाउन के बीच इन लोगों के असनाबाद मस्जिद में छुपे होने की जानकारी पुलिस को मिली थी. इसके आधार पर पुलिस छापामारी की तैयारी कर रही थी, पर ये लोग यहां से निकल कर जलवाबाद पहुंच गये. निजामुद्दीन स्थित मरकज का मामला सामने आने के बाद पुलिस प्रशासन पूरी सख्ती से लॉकडाउन का पालन करवा रहा है.

मौके पर जांच के लिए एसडीओ विजय वर्मा, एसडीपीओ राजेंद्र प्रसाद, थाना प्रभारी द्वारका राम व अन्य पहुंच चुके थे. एसडीपीओ राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि सभी लोग कोलकाता से 13 मार्च, 2020 को धर्म प्रचार के लिए कोडरमा आये थे. इसके बाद से इन लोगों के यहीं रहने की जानकारी मिली थी. फिलहाल सभी को जांच के बाद क्वारेंटाइन सेंटर भेजा रहा है.

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola