ePaper

Tomato Onion Paratha: इस रेसिपी से झटपट बनेगा स्वादिष्ट टमाटर प्याज पराठा, नखरे करने वाले बच्चे भी खाएंगे चाव से  

Updated at : 02 Feb 2026 11:33 AM (IST)
विज्ञापन
Tomato Onion Paratha Easy Recipe in Hindi

टमाटर प्याज पराठा रेसिपी (Image-iStock)

Tomato Onion Paratha: टमाटर प्याज पराठा बहुत ही टेस्टी डिश है. इसे आप चाहें तो सुबह के ब्रेकफास्ट में या फिर लंच में ट्राई कर सकते हैं. बच्चों को भी यह खूब पसंद आएगा.

विज्ञापन

Tomato Onion Paratha: पराठा खाना किसे नहीं पसंद. आलू पराठा हो या गोभी पराठा इसका नाम सुनने पर की भी खाने से मना नहीं करता. हम यहां सबसे अलग किस्म के पराठे बनाने की रेसिपी आपको बताएंगे. इसका स्वाद बाकी सभी पराठों से बिल्कुल अलग होता है. हम बात कर रहे हैं टमाटर-प्याज पराठा की. इसका स्वाद बहुत ही मजेदार होता है. इसे आप घर पर बहुत ही आसानी से बना सकते हैं. इसे आप चाहें तो नाश्ते या फिर लंच में भी ट्राई कर सकते हैं. इस पराठे की खासियत है कि नखरे करने वाले बच्चे भी इसे बहुत चाव से खाएंगे. तो चलिए अब इसे बनाने की रेसिपी बताते हैं.

टमाटर प्याज पराठा बनाने की सामग्री

  • गेहूं का आटा – 2 कप
  • मैदा – 2 कप
  • प्याज – 1 मीडियम
  • टमाटर – 1 मीडियन
  • जीरा – ½  चम्मच
  • अजवाइन – ½  चम्मच
  • हींग – एक चुटकी
  • मिर्च – 2
  • अदरक का पेस्ट – 1 चम्मच
  • लहसुन – 1 चम्मच
  • तेल – जरूरत के अनुसार
  • नमक – स्वादानुसार
  • धनिया पाउडर – 1 चम्मच
  • हल्दी पाउडर – 1 चम्मच
  • लाल मिर्च पाउडर – 1 चम्मच
  • चाट मसाला – थोड़ी सी
  • गरम मसाला – एक चुटकी
  • धनिया पत्ती

यह भी पढ़ें: Onion Cheese Paratha Recipe: ब्रेकफास्ट में बनाएं स्वाद से भरपूर प्याज चीज पराठा, बहुत आसान है रेसिपी

टमाटर प्याज पराठा बनाने की विधि

  • इस पराठा को बनाने के लिए पहले बराबर मात्रा में गेहूं का आटा और मैदा मिलाकर नरम आटा गूंथ लें.
  • इसमें आप थोड़ा तेल लगाकर 10 मिनट के लिए रख दें.
  • अब तेल गरम करके इसमें जीरा, अजवाइन और हींग डालकर भूनें.
  • थोड़ी देर में इसमें हरी मिर्च, अदरक और लहसुन डाल कर अच्छे से मिला लें.
  • फिर कटे हुए प्याज और टमाटर भी डालकर पका लें.  
  • अब आप इसमें नमक, धनिया पाउडर, हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, चाट मसाला और गरम मसाला भी डालें.
  • इसके बाद थोड़ा बेसन डालकर अच्छे से भून लें और फिर इसमें धनिया पत्ती डाल दें.  
  • अब आटे के छोटे-छोटे टुकड़े काट कर हर लोई की रोटी बेलें और फिर उसके बीच में भरावन डाल कर बंद कर दें.
  • इसे बेलकर तवे पर घी लगाकर सेक लें और फिर गरमा गरम सर्व कर दें.

यह भी पढ़ें: Banana Methi Thepla: ब्रेकफास्ट का बदलना है स्वाद तो इस रेसिपी से फटाफट बना लें बनाना मेथी थेपला

यह भी पढ़ें: Plain Paratha Recipe: लाइट ब्रेकफास्ट के लिए बेस्ट है प्लेन पराठा, इस रेसिपी से मिनटों में होगा तैयार 

विज्ञापन
Rani Thakur

लेखक के बारे में

By Rani Thakur

बंगाल की धरती पर एक दशक से अधिक समय तक समृद्ध पत्रकारिता अनुभव के साथ, रानी ठाकुर अब बिहार की धरती पर अपनी लेखनी से पहचान बना रही हैं. कोलकाता में कई राष्ट्रीय स्तर के प्रतिष्ठित अखबारों के लिए रिपोर्टिंग और सब-एडिटिंग का अनुभव हासिल करने के बाद, वे अब प्रभात खबर के डिजिटल डेस्क से जुड़ी हैं, जहां वे लाइफ स्टाइल की खबरों के माध्यम से अपनी रचनात्मक सोच और पत्रकारिता कौशल को नई दिशा दे रही हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola