ePaper

Banana Methi Thepla: ब्रेकफास्ट का बदलना है स्वाद तो इस रेसिपी से फटाफट बना लें बनाना मेथी थेपला

Updated at : 20 Dec 2025 7:53 AM (IST)
विज्ञापन
Banana Methi Thepla Easy Recipe for Breakfast

बनाना मेथी थेपला (Image - AI)

Banana Methi Thepla: ब्रेकफास्ट में एक बार बनाना मेथी थेपला जरूर ट्राई करके देखें. इसका स्वाद बच्चों को खूब पसंद आता है. यहां हम आपको इसे बनाने की इजी रेसिपी बताते हैं.

विज्ञापन

Banana Methi Thepla: सुबह के नाश्ते में अगर कुछ टेस्टी और हेल्दी खाने को मिल जाए तो मजा आ जाता है. रोजाना एक ही तरह का नाश्ता करके हर कोई बोर हो ही जाता है. ऐसे में बनाना मेथी थेपला बहुत बढ़िया विकल्प है. इसे आप सुबह की जल्दबाजी में फटाफट बना सकते हैं. इसका टेस्ट इतना बढ़िया है कि सिर्फ बड़े ही नहीं बच्चे भी इसे बड़े चाव से खाते हैं. तो चलिए इसकी आसान रेसिपी बताते हैं.

बनाना मेथी थेपला बनाने की सामग्री

  • एक कप – गेहूं का आटा
  • एक टेबल स्पून – बेसन
  • एक चौथाई कप – मैश किए हुए पके केले
  • तीन चौथाई कप – बारीक कटी मेथी
  • एक चौथाई टी स्पून हल्दी
  • आधा टी स्पून – लाल मिर्च पाउडर
  • एक चौथाई टी स्पून – हींग
  • दो टी स्पून – तेल,
  • नमक – स्वादानुसार
  • तेल

इसे भी पढ़ें: Dahi Tadka Sandwich: मिनटों में ऐसे बनाएं कुरकुरी दही तड़का सैंडविच, ब्रेकफास्ट के लिए सुपर सिंपल रेसिपी

बनाना मेथी थेपला बनाने की विधि

  • इस रेसिपी को बनाने के लिए सबसे पहले आप पकाने के लिए रखे गए तेल के अलावा सारी सामग्री को एक बाउल में पानी के साथ अच्छे से मिला लें.
  • इसे आप दस मिनट के लिए गीले कपड़े से ढक कर रख दें.
  • इसके बाद अब आप इसकी छोटी-छोटी लोई बनाएं.
  • फिर आप लोइयों की रोटी बेल लें.
  • अब उन्हें तवे पर पराठे की तरह सेंक लें.
  • लीजिए आपकी बनाना मेथी थेपला बनकर तैयार है और आप इसे गरमा-गर्म सर्व कर सकते हैं.

इसे भी पढे़ें: Paneer Cucumber Dill Toast: ब्रेकफास्ट में फटाफट बना लें सुपर टेस्टी पनीर खीरा डिल टोस्ट, बहुत आसान है रेसिपी

इसे भी पढ़ें: Jowar Pyaj ki Roti: दिन भर एनर्जी से भर देगी ज्वार प्याज की रोटी, इस आसान रेसिपी से करें तैयार

विज्ञापन
Rani Thakur

लेखक के बारे में

By Rani Thakur

बंगाल की धरती पर एक दशक से अधिक समय तक समृद्ध पत्रकारिता अनुभव के साथ, रानी ठाकुर अब बिहार की धरती पर अपनी लेखनी से पहचान बना रही हैं. कोलकाता में कई राष्ट्रीय स्तर के प्रतिष्ठित अखबारों के लिए रिपोर्टिंग और सब-एडिटिंग का अनुभव हासिल करने के बाद, वे अब प्रभात खबर के डिजिटल डेस्क से जुड़ी हैं, जहां वे लाइफ स्टाइल की खबरों के माध्यम से अपनी रचनात्मक सोच और पत्रकारिता कौशल को नई दिशा दे रही हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola