Tiger vs Pathaan: सलमान-शाहरुख की 'टाइगर वर्सेज पठान' नहीं बनेगी? ये फिल्म बनी रास्ते का कांटा

Edited by Sheetal Choubey
Updated:
विज्ञापन

Tiger vs Pathaan

Tiger vs Pathaan: सलमान खान और शाहरुख खान की मेगा फिल्म 'टाइगर वर्सेज पठान' फिलहाल होल्ड पर चली गई है. इसकी वजह YRF के स्पाई यूनिवर्स की अपकमिंग फिल्म है. ऐसे में आइए बताते हैं पूरी डिटेल.

विज्ञापन

Tiger vs Pathaan: बॉलीवुड के दो मेगा सुपरस्टार्स शाहरुख खान और सलमान खान की जोड़ी को एक साथ बड़े पर्दे पर देखने का सपना देख रहे फैंस को इस वक्त थोड़ा झटका लग सकता. क्योंकि यशराज फिल्म्स की स्पाई यूनिवर्स की सबसे मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘टाइगर वर्सेज पठान’ फिलहाल होल्ड पर डाल दी गई है. दरअसल, ‘पठान’ की धमाकेदार सफलता और ‘टाइगर 3’ की मिली-जुली प्रतिक्रिया के बाद निर्माता आदित्य चोपड़ा ने स्पाई यूनिवर्स को नई दिशा देने का निर्णय लिया है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्हें लगता है कि अब इन फिल्मों की कहानियों में दोहराव महसूस होने लगा है. इसलिए ‘टाइगर वर्सेज पठान’ जैसे मेगा प्रोजेक्ट को नया विजन और फ्रेश अप्रोच के साथ पेश करने के लिए समय लिया जा रहा है.

क्यों होल्ड पर गई ‘टाइगर वर्सेस पठान’?

‘टाइगर 3’ की उम्मीद से कम परफॉर्मेंस के बाद मेकर्स स्पाई यूनिवर्स में बदलाव लाना चाहते हैं. पहले फिल्म को 2026 में शूट और 2027 में रिलीज करने की योजना थी, लेकिन अब इसकी टाइमलाइन टाल दी गई है. फिल्म का निर्देशन सिद्धार्थ आनंद करने वाले थे, जिन्होंने ‘पठान’ को डायरेक्ट किया था. अब इस समय यशराज फिल्म्स ने अपना ध्यान ‘धूम 4’ पर शिफ्ट कर दिया है. इस फिल्म के लिए रणबीर कपूर का नाम भी चर्चा में है. वहीं, अयान मुखर्जी को फिल्म का डायरेक्शन सौंपे जाने की खबरें हैं.

स्पाई यूनिवर्स में आगे क्या?

वाईआरएफ अब ‘पठान 2’ और ‘वॉर 2’ पर काम कर रहा है. ‘वॉर 2’ में ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर आमने-सामने होंगे. यह फिल्म 14 अगस्त को रिलीज होगी.

हालानकी, ‘टाइगर वर्सेस पठान’ को लेकर कोई अभी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है, लेकिन फैंस को उम्मीद है कि यह मेगा क्लैश भविष्य में जरूर देखने को मिलेगा.

यह भी पढ़े: Kesari Chapter 2 Box Office Collection Day 53: ‘हाउसफुल 5’ से नहीं डरी ‘केसरी 2’, 53वें कर डाला कलेक्शन

विज्ञापन
Sheetal Choubey

लेखक के बारे में

By Sheetal Choubey

शीतल चौबे एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जो बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, ओटीटी रिलीज, फिल्मी गॉसिप्स, ट्रेंडिंग विवाद और सेलेब्रिटी इंटरव्यूज पर सक्रिय रूप से काम करती हैं. उन्हें फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी हर हलचल पर नजर रखना पसंद है, चाहे वो किसी फिल्म की कमाई हो, नया रिकॉर्ड हो, या फिर किसी वेब सीरीज का ओटीटी पर धमाका. एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स को समझना और उन्हें आसान, दिलचस्प और रीडर-फ्रेंडली भाषा में ऑडियंस तक पहुंचाना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरों पर रहता है जो न सिर्फ जानकारी दें, बल्कि पाठकों को स्क्रॉल रोकने पर मजबूर कर दें. मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से हुई. इसके बाद उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग की स्किल भी हासिल की. करीब एक साल के अनुभव के बाद 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं, जहां वह वर्तमान में बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. वह लगातार डिजिटल मीडिया में खुद को अपडेट करते हुए एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में अपनी एक मजबूत पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola