YouTube ने पेश किया धमाकेदार Recap, अब देखिए सालभर के वीडियो हाइलाइट्स

यूट्यूब रीकैप 2025
YouTube Recap 2025: यूट्यूब ने लॉन्च किया पहला रीकैप फीचर, जिसमें मिलेगा आपके टॉप चैनल्स, रुचियां और पर्सनैलिटी टाइप्स
YouTube Recap 2025: साल के अंत में YouTube ने अपने यूजर्स को खास तोहफा दिया है. पहली बार प्लैटफॉर्म ने वीडियो वॉच हिस्ट्री पर आधारित Recap फीचर लॉन्च किया है, जो बिल्कुल Spotify Wrapped की तरह आपके पूरे साल की डिजिटल झलक दिखाएगा.
नया फीचर, नया अंदाज
YouTube ने बताया कि यह Recap आपके देखे गए वीडियो, पसंदीदा चैनल और रुचियों को एक अलग अंदाज में पेश करेगा. इसमें आपकी देखने की आदतों का पूरा सफर कार्ड्स के रूप में मिलेगा. कंपनी ने इसे लॉन्च करने से पहले नौ राउंड की टेस्टिंग और पचास से ज्यादा कॉन्सेप्ट ट्रायल किये.
ऐसे मिलेगा Recap
यूजर्स को बस YouTube ऐप या डेस्कटॉप पर लॉगिन करना होगा.‘You’टैब पर जाने के बाद प्रोफाइल के नीचे एक बैनर दिखेगा- “Your Recap is here”. अगर बैनर न मिले तो सीधे youtube.com/Recap पर जाकर इसे देखा जा सकता है.
पर्सनैलिटी टाइप्स भी शामिल
Recap सिर्फ आंकड़े नहीं दिखाता, बल्कि आपकी वीडियो पसंद के आधार पर एक पर्सनैलिटी भी असाइन करता है. इनमें Sunshiner, Wonder Seeker और Connector जैसे टाइप्स शामिल हैं, जबकि Philosopher और Dreamer जैसी कैट��गरी बेहद दुर्लभ मानी जा रही हैं.
म्यूजिक और ट्रेंड चार्ट्स
जिन यूजर्स ने सालभर म्यूजिक सुना है, उन्हें टॉप आर्टिस्ट और गानों की लिस्ट भी मिलेगी. साथ ही YouTube ने इस मौके पर साल के टॉप क्रिएटर्स, पॉडकास्ट और गानों के ट्रेंड चार्ट भी जारी किये हैं.
Spotify Wrapped से पहले आया YouTube का Recap 2025, Gemini AI ने बदल दिया खेल

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By राजीव कुमार
राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.
राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.
डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.
राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.
जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.
जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










