3 केले वाली इमोजी पोस्ट कर Sundar Pichai कहना क्या चाहते हैं? क्या कोई बड़ी तैयारी कर रहा Google
Published by : Shivani Shah Updated At : 27 Aug 2025 1:54 PM
गूगल सीईओ सुंदर पिचाई ट्वीट
Google CEO Sundar Pichai Tweet: ऑफिशियल एक्स अकाउंट पर सुंदर पिचाई ने एक पोस्ट किया है. जिसके बाद से यूजर्स कन्फ्यूज हैं और उस ट्वीट का मतलब निकालने में लग गए हैं. वहीं, सुंदर पिचाई के इस पोस्ट को गूगल के नए एडवांस एआई फीचर Nano Banana की ओर इशारा समझा जा रहा है. क्योंकि, हाल ही में गूगल डीपमाइंड ने भी इस तरह का पोस्ट शेयर किया था.
Google CEO Sundar Pichai Tweet: गूगल सीईओ सुंदर पिचाई के एक ट्वीट ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है. जिसके बाद इंटरनेट यूजर्स इस पोस्ट का मतलब समझने में लग गए हैं. दरअसल, सुंदर पिचाई ने अपने ऑफिशियल एक्स अकाउंट पर सिर्फ 3 केले वाला इमोजी शेयर किया है. पोस्ट शेयर करते ही यह वायरल हो गया. यूजर्स इस पोस्ट को लेकर अनुमान लगा रहे हैं कि Google CEO इस इमोजी के जरिए गूगल के नए एआई टूल को लेकर हिंट दे रहे हैं.
AI Grok ने दिया जवाब
वहीं, इस अनुमान लगाने वाले खेल में एलन मस्क का AI Grok भी शामिल हो गया. सुंदर पिचाई के पोस्ट पर जब एक एक्स यूजर ने ग्रोक से पूछा कि आखिर यह क्या है? तो AI Grok चैटबॉट ने जवाब दिया कि, यह इमोजी Google के नए AI एडिटिंग और जेनरेशन टूल ‘Nano Banana’ की ओर इशारा कर रहा है. गूगल का यह टूल काफी चर्चा में है. बता दें कि, Google Deepmind के आधिकारिक एक्स पेज पर भी एक पोस्ट किया गया था, जिसमें लिखा था “एक अद्भुत अपग्रेड.”
Google Deepmind ने भी किया था पोस्ट
Google Deepmind ने 26 अगस्त को पोस्ट किया था. जिसमें लिखा था कि, ‘जेमिनी के साथ “इमेज जेनरेशन” को एक नया और एडवांस इमेज जेनरेशन और एडिटिंग अपग्रेड मिला है. इस नए अपग्रेड से यूजर्स आसानी से रियल फोटो से लेकर फैंटेसी दुनिया क्रिएट कर सकते हैं. यूजर्स एक नए लेवल पर विजुअल्स को बनाने से लेकर एडिट और रिफाइन कर सकते हैं. यह Gemini 2.5 Flash की क्षमताओं की एक झलक है. वहीं, इससे पहले गूगल ने भी एक पोस्ट शेयर किया था. जिसमें लिखा था, “नैनो बनाना! जेमिनी में इमेज एडिटिंग में अब एक बड़ा अपग्रेड आया है. आज जेमिनी ऐप में, हम गूगल डीपमाइंड का एक नया इमेज एडिटिंग मॉडल पेश कर रहे हैं.”
Nano Banana क्या है? | What is Nano Banana?
गूगल का नया एआई टूल नैनो बनाना (Nano Banana) एक इमेज जेनरेटिव टूल है. इस टूल को लेकर कहा जा रहा है कि यह गूगल का एक सीक्रेट प्रोजेक्ट है. यह टूल टेक्स्ट-बेस्ड एडिटिंग की अनुमति देता है. इसमें बस कुछ सेकेंड लगते हैं और फिर भी चेहरे के हावभाव, स्टाइल और चीजों की समानता बनी रहती है. यूजर बिना ज्यादा मेहनत किए बैकग्राउंड बदल सकते हैं, चीजें जोड़ सकते हैं और पूरे सीन को बेहतर बना सकते हैं.
WhatsApp, Instagram और YouTube का बदल गया चेहरा, नये AI फीचर्स ने किया कमाल
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shivani Shah
शिवानी कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर टेक-ऑटो कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में वह 3 सालों से सक्रिय हैं. वह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं. वह आसान भाषा और साफ तरीके से खबर लिखती हैं. टेक कैटेगरी में वह स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स पर खबर लिखती हैं. ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी शिवानी नई कार-बाइक लॉन्च, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ऑटो अपडेट्स, कार और बाइक से जुड़े टिप्स व नई तकनीक पर खबरें लिखती हैं. वह टेक और ऑटो की खबरों को आसान तरीके से पेश करती हैं, ताकि हर रीडर उसे आसानी से समझ सके. उनकी लेखन शैली आसान, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है. शिवानी ने करीम सिटी कॉलेज जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. इसके बाद उन्होंने अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से पत्रकारिता में अपनी मास्टर्स की डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे कंटेन्ट राइटिंग की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिवानी ने Lagatar.Com और The News Post जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है. यहां उन्होंने टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और अन्य न्यूज बीट पर कंटेंट तैयार किया. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में उनकी खास रुचि है और वह लगातार नए विषयों पर बेहतर और भरोसेमंद कंटेंट तैयार कर रही हैं. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शिवानी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि रीडर्स तक सही, काम की खबरें और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










