Who Is Khaby Lame: 162 मिलियन फॉलोअर्स वाला वर्ल्ड फेमस टिकटॉकर भी ट्रंप के इमिग्रेशन पॉलिसी से बच नहीं सका

Published by : Rajeev Kumar Updated At : 30 Jul 2025 6:21 PM

विज्ञापन

Who Is Khaby Lame

Who Is Khaby Lame: टिकटॉक के सबसे पॉपुलर स्टार खाबी लामे को वीजा उल्लंघन के चलते अमेरिका छोड़ना पड़ा. उनके मूक रिएक्शन वीडियो ने उन्हें ग्लोबल पहचान दिलायी. जानिए उनकी प्रेरणादायक यात्रा, सोशल मीडिया पर सफलता, UNICEF में नियुक्ति और तमाम उपलब्धियां जो उन्हें खास बनाती हैं

विज्ञापन

Who Is Khaby Lame: दुनिया के सबसे लोकप्रिय TikTok स्टार खाबी लामे को अमेरिका में वीजा की अवधि समाप्त होने के बाद US Immigration and Customs Enforcement (ICE) ने बीते दिनों लास वेगास के हैरी रीड इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर हिरासत में लिया. उन्हें स्वैच्छिक प्रस्थान (Voluntary Departure) की अनुमति दी गई और उन्होंने अमेरिका छोड़ दिया. ICE के अनुसार, लामे ने 30 अप्रैल को अमेरिका में प्रवेश किया था लेकिन वीजा की शर्तों का उल्लंघन करते हुए अधिक समय तक रुके रहे.

कौन हैं खाबी लामे? (Who Is Khaby Lame)

पूरा नाम: सेरिंगे खाबाने लामे

जन्मस्थान: सेनेगल

नागरिकता: इटली

TikTok फॉलोअर्स: 162 मिलियन से अधिक

Instagram फॉलोअर्स: 80 मिलियन+

खाबी लामे ने COVID महामारी के दौरान अपने मूक रिएक्शन वीडियो से वैश्विक लोकप्रियता हासिल की. वे बिना बोले, केवल हाव-भाव और चेहरे के एक्सप्रेशन से जटिल ‘लाइफ हैक्स’ का मजाक उड़ाते हैं और आसान सॉल्यूशंस पेश करते हैं. उनकी हथेलियों को ऊपर उठाने वाली सिग्नेचर स्टाइल ने उन्हें एक अलग पहचान दी.

टेक्नोलॉजी की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

करियर और उपलब्धियां (Who Is Khaby Lame Career & Achievements)

2022 में Charli D’Amelio को पीछे छोड़ TikTok के सबसे लोकप्रिय क्रिएटर बने.

Forbes के अनुसार, जून 2022 से सितंबर 2023 तक उन्होंने $16.5 मिलियन (लगभग ₹141 करोड़) की कमाई की.

Fortune’s 40 Under 40 और Forbes’ 30 Under 30 में शामिल.

2023 में Italia’s GotT alent के जज रहे.

2024 में Bad Boys : Ride or Die में कैमियो.

2025 में UNICEF Goodwill Ambassador नियुक्त हुए.

Who Is Khaby Lame: विवाद और राजनीतिक प्रतिक्रिया

राजनीतिक कार्यकर्ता बो लाउडन ने दावा किया कि उन्होंने लामे को Homel and Security को रिपोर्ट किया था. हालांकि ICE ने स्पष्ट किया कि लामे को डिपोर्ट नहीं किया गया, बल्कि उन्हें स्वैच्छिक रूप से देश छोड़ने की अनुमति दी गई.

Operation Mahadev: चीनी मोबाइल फोन ने कैसे कराया पहलगाम के आतंकियों का काम तमाम?

‘आपके खिलाफ 17 FIR हैं’ कहकर लाखों की हो रही ठगी, बचिए साइबर ठगी के नये तरीके से

विज्ञापन
Rajeev Kumar

लेखक के बारे में

By Rajeev Kumar

राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola