Operation Mahadev: चीनी मोबाइल फोन ने कैसे कराया पहलगाम के आतंकियों का काम तमाम?

Published by : Rajeev Kumar Updated At : 30 Jul 2025 8:32 PM

विज्ञापन

Operation Mahadev

Operation Mahadev: श्रीनगर में ऑपरेशन महादेव के तहत सेना ने तीन लश्कर-ए-तैयबा आतंकियों को मुठभेड़ में मार गिराया. चीनी मोबाइल डिवाइस अल्ट्रा सेट बना आतंकियों का काल.

विज्ञापन

Operation Mahadev: श्रीनगर के बाहरी इलाके दाचीगाम जंगल में सोमवार को सेना के पैरा कमांडो दस्ते ने ‘ऑपरेशन महादेव’ के तहत तीन आतंकवादियों को मार गिराया. ये आतंकी पाकिस्तान आधारित लश्कर-ए-तैयबा (LeT) से जुड़े थे और विदेशी नागरिक बताए गए. इनमें सुलेमान उर्फ आसिफ प्रमुख था, जो 22 अप्रैल को पहलगाम आतंकी हमले का मास्टरमाइंड था, जिसमें 26 निर्दोष लोगों की जान गई थी. अन्य दो आतंकियों की पहचान यासिर और अबू हमजा के रूप में हुई है.

चीनी मोबाइल से कैसे फंसे आतंकी

इस सफल ऑपरेशन की नींव एक चीनी सैटेलाइट मोबाइल डिवाइस से पड़ी. 11 जुलाई को बैसरन क्षेत्र में एक हाई-टेक मोबाइल मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियों ने रेडियो कम्युनिकेशन डिवाइस ‘अल्ट्रासेट’ की सक्रियता पर नजर रखी. यह डिवाइस पारंपरिक GSM या CDMA नेटवर्क से नहीं, बल्कि रेडियो वेव्स के जरिये संचालित होते हैं और सीधे एक विशिष्ट कंट्रोल सेंटर से जुड़े रहते हैं.

टेक्नोलॉजी की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पाकिस्तानी सेना के लिए डिजाइन और आतंकियों की गलती

‘अल्ट्रासेट’ विशेष रूप से पाकिस्तानी सेना के लिए डिजाइन किया गया है, लेकिन आतंकियों द्वारा इसके प्रयोग से सुरक्षा एजेंसियों को उनकी लोकेशन और मूवमेंट की सटीक जानकारी मिली. हर डिवाइस सीधा कंट्रोल सेंटर से लिंक होता है और एक-दूसरे से डायरेक्ट संपर्क नहीं कर सकते, जिससे ट्रेसिंग और मॉनिटरिंग आसान हुई.

नतीजा हुआ- आतंकियों का सफाया

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस सूचना के आधार पर सेना ने दाचीगाम के एक गुप्त ठिकाने पर छापा मारकर तीनों आतंकियों को ढेर कर दिया. यह ऑपरेशन तकनीक और सतर्कता के बेजोड़ मेल का उदाहरण बन गया.

‘आपके खिलाफ 17 FIR हैं’ कहकर लाखों की हो रही ठगी, बचिए साइबर ठगी के नये तरीके से

Phone Farms: फेक कमेंट्स, लाइक्स और डिसलाइक से कैसे प्रभावित हो रहा है सोशल मीडिया का सच?

TEA App क्या है, जिसकी गलती से लीक हो गईं महिलाओं की 72 हजार तस्वीरें?

हैकर्स ने अपनाया नया हथकंडा! इन नंबर से आए कॉल्स तो भूल कर भी न उठाएं फोन, तुरंत करें यह काम

विज्ञापन
Rajeev Kumar

लेखक के बारे में

By Rajeev Kumar

राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola