Smartphone में दिखने लगे ये संकेत, मतलब बदलने का आ गया समय, देर किया तो होगा नुकसान

Published by : Ankit Anand Updated At : 06 Jun 2025 4:58 PM

विज्ञापन

Smartphone Ad Block Tips

Smart Upgrade Sign: अगर आप काफी समय से एक ही मोबाइल फोन का इस्तेमाल कर रहे हैं, तो तो यह अक्सर आपको संकेत देता है कि इसे अपग्रेड करने का समय आ गया है. हालांकि मार्केट में हर महीने नए स्मार्टफोन लॉन्च होते रहते हैं, इसका ये मतलब नहीं कि आपका पुराना डिवाइस अब किसी काम का नहीं रहा.

विज्ञापन

Smartphone Upgrade Sign: स्मार्टफोन आज हमारी जिंदगी का एक अहम हिस्सा बन चुके हैं. कॉलिंग और मैसेजिंग से लेकर बैंकिंग, ऑनलाइन पेमेंट, कैब बुकिंग और खाने के ऑर्डर जैसी कई रोजमर्रा की जरूरतों को पूरा करते हैं. अगर आप अपने फोन का इस्तेमाल लंबे समय से कर रहे हैं, तो यह अक्सर आपको संकेत देता है कि इसे अपग्रेड करने का समय आ गया है.

एक स्मार्टफोन की लाइफ लगभग 3-4 साल तक होती है अगर आप एक नार्मल यूजर हैं. नया डिवाइस खरीदने से पहले, इस बात पर विचार करना चाहिए कि आपके पास आपका मौजूदा फोन कितने समय से है और क्या आपको इससे कोई समस्या आ रही है. कोई भी फैसला लेने से पहले कई कारकों को ध्यान में रखना बेहद जरूरी है.

Smartphone Upgrade Sign: अपडेट्स न मिलना

सबसे पहले यह चेक करें कि आपके फोन को अभी भी नए अपडेट्स मिल रहे है या नहीं. कई मोबाइल कंपनियां अपने डिवाइस के लिए सात साल तक सुरक्षा अपडेट देती हैं, जबकि कुछ कंपनियां केवल दो साल तक ही यह सुविधा देती हैं. चार से पांच साल तक अपडेट मिलना आम बात है. ऐसे में अगर आपका फोन लंबे समय से इस्तेमाल में है, तो अब आप उसे बदलने का विचार कर सकते हैं. हालांकि, यह फैसला आपकी जरूरतों और इस्तेमाल के तरीके पर भी निर्भर करता है.

यह भी पढ़ें: आधा भारत नहीं जानता फ्लाइट में क्यों ऑन करना पड़ता है Airplane Mode, जान जाएगा तो पकड़ लेगा माथा

Smartphone Upgrade Sign: फोन हैंग होना

दूसरा संकेत आपको तब मिलता है जब आपका फोन धीमा हो जाए या इस्तेमाल के दौरान बार-बार हैंग होना शुरू कर दे. पुराने डिवाइस तेजी से बदलती तकनीक के साथ तालमेल नहीं बिठा पाते. लेकिन नया फोन खरीदने का फैसला लेते समय बजट का ध्यान रखना भी जरूरी है.

Smartphone Upgrade Sign: बैटरी या हार्डवेयर खराब होना

इसके अलावा, अगर आपके फोन की बैटरी खराब हो गई है या बार-बार हार्डवेयर संबंधी समस्याएं सामने आ रही हैं, तो नया फोन लेना समझदारी होगी. हार्डवेयर की खराबी के बाद अन्य समस्याओं के बढ़ने की आशंका भी रहती है. साथ ही, पुराने फोनों में कई ऐप्स का सपोर्ट भी बंद हो सकता है, जिससे आपकी सुरक्षा खतरे में पड़ सकती है. ऐसे में पुराने डिवाइस को अलविदा कह देना ही बेहतर रहेगा.

यह भी पढें: आपके एरिया में किस कंपनी का आ रहा 5G नेटवर्क? घर बैठे इन स्टेप्स को फॉलो कर लगाए मिनटों में पता

विज्ञापन
Ankit Anand

लेखक के बारे में

By Ankit Anand

अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola