WhatsApp पर अब AI लिख कर देगा मैसेज, पेश हुआ नया Writing Help फीचर, जानें कैसे करेगा काम
Published by : Ankit Anand Updated At : 28 Aug 2025 1:55 PM
WhatsApp Writing Help Feature: व्हाट्सऐप ने नया AI राइटिंग हेल्प टूल लॉन्च किया है
WhatsApp Writing Help Feature: व्हाट्सऐप पर अब मैसेज लिखना और भी आसान हो गया है. कंपनी ने नया AI राइटिंग हेल्प टूल लॉन्च किया है. ये टूल तब आपके काम आएगा जब आपको समझ न आए कि क्या लिखें या कैसे लिखें. बस कुछ सेकंड में ये आपके लिए कई मैसेज के ऑप्शन बना देगा.
WhatsApp Writing Help Feature: दुनिया में सबसे ज्यादा यूज किया जाने वाला मैसेजिंग ऐप WhatsApp अपने यूजर्स की सहूलियत के लिए नए-नए फीचर्स लाता रहता है. लेकिन कभी न कभी आपके साथ भी जरूर ऐसा हुआ होगा कि आपको मैसेज टाइप करते समय समझ नहीं आया होगा की आखिर आगे क्या लिखा जाए. और उससे भी बड़ी दुविधा तब आती है कि उसे लिखे कैसे लिखा जाए. इसी परेशानी हल करने के लिए कंपनी एक नया फीचर लेकर आई है जिसका नाम है AI Writing Help टूल.
ये टूल आपकी मदद करेगा सही शब्द चुनने में और मैसेज को अच्छे तरीके से लिखने में. मतलब अब जब समझ न आए कि क्या लिखना है या कैसे लिखना है, तो ये फीचर आपके बड़े काम आने वाला है. अब जरा डिटेल में जान लेते हैं कि ये नया फीचर आखिर काम कैसे करता है.
WhatsApp का Writing Help फीचर
WhatsApp ये नया AI राइटिंग हेल्प टूल बड़ा काम का है. इसकी मदद से आप किसी मैसेज को प्रोफेशनल टोन में लिख सकते हैं, किसी दोस्त को हंसाने के लिए मजेदार वन-लाइनर बना सकते हैं या किसी खास इंसान के लिए स्पेशल मैसेज तैयार कर सकते हैं. मजे की बात ये है कि ये फीचर कुछ ही सेकंड में ढेर सारे मैसेज लिख कर दे देता है. फिर आप चाहे तो वही मैसेज सीधे भेज सकते हैं या थोड़ा एडिट करके और उसे परफेक्ट बना सकते हैं.
कैसे कर सकते हैं यूज?
इस फीचर का यूज करने के लिए सबसे पहले किसी की चैट खोलें और अपना मैसेज टाइप करें. मैसेज लिखने के बाद आपको उसके साथ ही एक पेंसिल वाला आइकन दिखेगा, बस उस पर टैप कर दें. उसके बाद का पूरा काम AI खुद कर देगा. फिलहाल ये फीचर सिर्फ इंग्लिश में और अमेरिका के यूजर्स के लिए ही है. लेकिन टेंशन लेने की जरूरत नहीं, WhatsApp का कहना है कि साल के आखिर तक इसे बाकी देशों और भाषाओं में भी लॉन्च कर दिया जाएगा.
आपके मैसेज रहेंगे बिलकुल सेफ
जब भी किसी मैसेजिंग ऐप में खासकर WhatsApp में कोई भी नया AI फीचर को ऐड किया जाता है तो सबसे पहले दिमाग में यही ख्याल आता है कि हमारी प्राइवेसी का क्या होगा. क्या हमारे मैसेजेस तो सेफ रहेंगे, लेकिन मेटा का ये नया फीचर प्राइवेट प्रोसेसिंग टेक्नोलॉजी पर बना है, जो आपके मैसेज को बिना किसी और को दिखाए सिर्फ आपके लिए काम करता है.
यह भी पढ़ें: WhatsApp पर अनजान ग्रुप में ऐड होने से पहले मिलेगी वार्निंग, जानें कैसे काम करता है नया ‘सेफ्टी ओवरव्यू’ फीचर
यह भी पढ़ें: क्या आपके भी स्मार्टफोन की कॉलिंग स्क्रीन बदल गई? जानिए क्यों हुआ ऐसा और कैसे पाएं पुराना वाला वापस
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ankit Anand
अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










