iOS यूजर्स के लिए WhatsApp ला रहा है मल्टी-अकाउंट फीचर, अब एक ही फोन में चलेंगे दो अकाउंट
Published by : Rajeev Kumar Updated At : 02 Jul 2025 5:20 PM
whatsapp multi account feature ios launch
WhatsApp iOS Multi-Account Feature Launch: व्हाट्सऐप जल्द ही आईओएस यूजर्स के लिए मल्टी-अकाउंट फीचर लॉन्च करने जा रहा है, जिससे एक ही आईओएस पर दो अकाउंट चलाना संभव होगा. जानिए इस नये फीचर की खासियतें, इसके फायदे और कब तक यह सभी यूजर्स के लिए उपलब्ध हो सकता है.
WhatsApp iOS Multi Account Feature: व्हाट्सऐप जल्द ही आईफोन यूजर्स के लिए एक बड़ा अपडेट लेकर आ रहा है, जिसमें यूजर्स एक ही डिवाइस पर मल्टी-अकाउंट सपोर्ट का लाभ उठा सकेंगे. यह फीचर पहले से ही एंड्रॉयड यूजर्स के लिए उपलब्ध है, लेकिन अब iOS यूजर्स को भी इसका इंतजार खत्म होने वाला है.
WABetaInfo की रिपोर्ट के अनुसार, यह फीचर iOS बीटा वर्जन 25.19.10.74 में देखा गया है. इसमें एक नया ‘Account List’ सेक्शन शामिल होगा, जहां यूजर अपने सभी लॉग-इन अकाउंट्स को देखकर और मैनेज कर सकेंगे. हर अकाउंट के लिए अलग चैट हिस्ट्री, नोटिफिकेशन सेटिंग्स और बैकअप ऑप्शन होंगे.
WhatsApp की ये सीक्रेट सेटिंग्स तुरंत करें ऑन, हैकर भी हो जाएंगे फेल
WhatsApp iOS Multi Account Feature: एक टैप में होगा अकाउंट स्विच
आईफोन यूजर्स के लिए व्हाट्सऐप के इस फीचर की सबसे खास बात यह है कि यूजर बिना लॉगआउट किए या ऐप को रीस्टार्ट किए, एक टैप में अकाउंट स्विच कर सकेंगे. इससे प्रोफेशनल और पर्सनल अकाउंट्स को एक ही डिवाइस पर मैनेज करना बेहद आसान हो जाएगा.
नए नोटिफिकेशन सिस्टम के तहत, जब किसी सेकेंडरी अकाउंट पर मैसेज आएगा, तो नोटिफिकेशन में न सिर्फ सेंडर का नाम बल्कि संबंधित अकाउंट का नाम भी दिखेगा. इससे यूजर तुरंत पहचान सकेंगे कि कौन सा मैसेज किस अकाउंट पर आया है.
WhatsApp iOS Multi Account Feature: किनके काम आयेगा यह फीचर
यह फीचर खासतौर पर उन iPhone यूजर्स के लिए उपयोगी होगा, जो eSIM का इस्तेमाल करते हैं और एक ही डिवाइस पर दो नंबर ऑपरेट करते हैं. अब उन्हें दो अलग-अलग ऐप्स या WhatsApp Business की जरूरत नहीं पड़ेगी.
हालांकि, यह फीचर अभी बीटा टेस्टिंग में है और आम यूजर्स के लिए कब रोलआउट होगा, इसकी आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है. लेकिन यह तय है कि यह अपडेट iOS यूजर्स के लिए गेम-चेंजर साबित हो सकता है.
WhatsApp अब नहीं रहेगा फ्री? Status में आएंगे Ads, चैनल होंगे पेड, जानिए पूरा मामला
WhatsApp ला रहा बड़े काम का फीचर, अब एक साथ पढ़ पाएंगे कई सारे मैसेज, AI करेगा मदद
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Rajeev Kumar
राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










