WhatsApp पर आया न्यू ईयर 2026 स्टिकर्स, अब दोस्तों को बिना मैसेज टाइप करे भेजिए मजेदार विशेज
Published by : Shivani Shah Updated At : 17 Dec 2025 11:51 AM
व्हाट्सएप हैप्पी न्यू ईयर 2026 स्टिकर
WhatsApp Happy New Year 2026 Stickers: व्हाट्सऐप ने अपने यूजर्स के लिए खास हैप्पी न्यू ईयर 2026 स्टिकर्स पैक लॉन्च कर दिया है, जिससे अब यूजर्स लंबी मैसेज टाइप किए बिना अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को न्यू ईयर विशेज भेज सकते हैं.
WhatsApp Happy New Year 2026 Stickers: साल 2025 अब अलविदा कहने वाला है और नये साल 2026 की दस्तक होने ही वाली है. ऐसे में नये साल के जश्न को और खास बनाने के लिए WhatsApp ने यूजर्स के लिए एक शानदार तोहफा पेश कर दिया है. अब यूजर्स को अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को नये साल की शुभकामनाएं भेजने के लिए न तो लंबा मैसेज टाइप करने की जरूरत है और न ही किसी थर्ड-पार्टी ऐप पर जाने की. क्योंकि, WhatsApp ने खास तौर पर Happy New Year 2026 नाम का नया स्टिकर पैक लॉन्च किया है, जिसे यूजर्स चैट्स में भेज सकते हैं और अपने स्टेटस अपडेट्स में भी लगा सकते हैं.
क्या है WhatsApp का हैप्पी न्यू ईयर 2026 स्टिकर पैक?
WhatsApp ने खास यूजर्स के लिए Happy New Year 2026 स्टिकर पैक लॉन्च किया है. यह नया एनिमेटेड स्टिकर पैक कुल 14 स्टिकर्स के साथ आता है और इसकी फाइल साइज सिर्फ 488KB है. अगर आपको यह स्टिकर पैक अभी दिखाई नहीं दे रहा है, तो बस Google Play Store या Apple App Store पर जाकर अपने WhatsApp को अपडेट कर लें. अपडेट के बाद यह स्टिकर्स आपको चैट के Sticker सेक्शन में मिल जाएंगे.
कैसे भेज सकते हैं WhatsApp पर Happy New Year 2026 स्टिकर्स
- सबसे पहले अपना व्हाट्सऐप ओपन करें.
- व्हाट्सऐप में उस चैट को सिलेक्ट करें, जिसमें आप स्टिकर भेजना चाहते हैं.
- इसके बाद मैसेज बार में दिख रहे स्टिकर आइकन पर टैप करें.
- स्टिकर ट्रे के नीचे की ओर “Happy New Year 2026” स्टिकर पैक सर्च करें.
- इसके बाद स्टिकर पैक ओपन कर अपनी पसंद का स्टिकर सेलेक्ट करें और उस पर टैप करके सेंड में क्लिक कर दें.
स्टेटस में कैसे लगा सकते हैं Happy New Year 2026 स्टिकर्स?
व्हाट्सऐप स्टेटस में न्यू ईयर स्टिकर्स लगाने के लिए आपको पहले स्टेटस में कोई फोटो सेलेक्ट करना होगा. इसके बाद ऊपर दिए गए स्टिकर ऑप्शन पर क्लिक करें और New Year 2026 स्टिकर पैक से अपनी पसंद का स्टिकर चुनकर स्टेटस पर पोस्ट कर दें.
Meta AI से बना सकते हैं न्यू ईयर इमेज
अगर आप न्यू ईयर के लिए अपनी पसंद का इमेज बनाना चाहते हैं, तो Meta AI की मदद से बनवा सकते हैं. इसके लिए आपको व्हाट्सऐप पर किसी भी चैट को ओपन करना होगा. फिर पेपरक्लिप आइकन पर टैप कर AI Image ऑप्शन को चुन लें. इसके बाद “Happy New Year” जैसा कोई भी प्रॉम्प्ट डाल दें. प्रॉम्प्ट डालते ही सिस्टम अपने आप कई AI-जनरेटेड इमेज तैयार कर देगा, जिनमें से आप अपनी पसंद की तस्वीर चुनकर सीधे चैट में भेज सकते हैं.
यह भी पढ़ें: WhatsApp New Features: यूजर्स के लिए आए एक साथ आए कई नए फीचर्स, अब कॉल मिस होने पर भेजें Voice या Video Note
यह भी पढ़ें: WhatsApp New Features: चैटिंग होगी और मजेदार, मिस्ड कॉल मैसेज, AI चैट और स्टेटस स्टिकर्स
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shivani Shah
शिवानी कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर टेक-ऑटो कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में वह 3 सालों से सक्रिय हैं. वह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं. वह आसान भाषा और साफ तरीके से खबर लिखती हैं. टेक कैटेगरी में वह स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स पर खबर लिखती हैं. ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी शिवानी नई कार-बाइक लॉन्च, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ऑटो अपडेट्स, कार और बाइक से जुड़े टिप्स व नई तकनीक पर खबरें लिखती हैं. वह टेक और ऑटो की खबरों को आसान तरीके से पेश करती हैं, ताकि हर रीडर उसे आसानी से समझ सके. उनकी लेखन शैली आसान, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है. शिवानी ने करीम सिटी कॉलेज जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. इसके बाद उन्होंने अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से पत्रकारिता में अपनी मास्टर्स की डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे कंटेन्ट राइटिंग की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिवानी ने Lagatar.Com और The News Post जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है. यहां उन्होंने टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और अन्य न्यूज बीट पर कंटेंट तैयार किया. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में उनकी खास रुचि है और वह लगातार नए विषयों पर बेहतर और भरोसेमंद कंटेंट तैयार कर रही हैं. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शिवानी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि रीडर्स तक सही, काम की खबरें और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










