WhatsApp Banned Accounts: क्यों बैन होता है कोई अकाउंट और कैसे बचें इससे?
WhatsApp Banned Accounts / Ai Image
WhatsApp Banned Accounts: Meta के स्वामित्व वाले लोकप्रिय मैसेजिंग ऐप WhatsApp ने जनवरी 2025 में 99.67 लाख भारतीय अकाउंट को बैन कर दिया है. इनमें से 13.27 लाख अकाउंट बिना किसी यूजर रिपोर्ट के ही प्रतिबंधित कर दिए गए. कंपनी के मुताबिक, यह कदम प्लैटफॉर्म की सुरक्षा को मजबूत करने और स्पैम, धोखाधड़ी व घोटालों को रोकने के लिए उठाया गया है.
WhatsApp Banned Accounts: Meta के स्वामित्व वाले लोकप्रिय मैसेजिंग ऐप WhatsApp ने जनवरी 2025 में 99.67 लाख भारतीय अकाउंट को बैन कर दिया है. इनमें से 13.27 लाख अकाउंट बिना किसी यूजर रिपोर्ट के ही प्रतिबंधित कर दिए गए. कंपनी के मुताबिक, यह कदम प्लैटफॉर्म की सुरक्षा को मजबूत करने और स्पैम, धोखाधड़ी व घोटालों को रोकने के लिए उठाया गया है.
क्यों किए गए ये अकाउंट बैन?
WhatsApp ने बताया कि बैन किए गए अकाउंट्स ने आईटी नियम, 2021 का उल्लंघन किया था. मुख्य रूप से इन कारणों से अकाउंट बैन किए गए:
स्पैम और बल्क मैसेजिंग – अवैध रूप से बड़े पैमाने पर मैसेज भेजना
धोखाधड़ी और फेक न्यूज – झूठी या भ्रामक जानकारी फैलाना
अवैध गतिविधियों में संलिप्तता – गैरकानूनी कंटेंट या फर्जी ट्रांजैक्शन से जुड़े होना
यह भी पढ़ें: आधा भारत नहीं जानता 1 व्हाट्सऐप अकाउंट 2 फोन में यूज करने का तरीका, जानेगा तो लोग पूछेंगे- कैसे किया
यह भी पढ़ें: आधा भारत नहीं जानता व्हाट्सऐप चैट अनलॉक करने का तरीका, जानेगा तो कहलाएगा स्मार्ट
WhatsApp का ऑटोमेटेड मॉनिटरिंग सिस्टम
WhatsApp ने तीन-स्तरीय सुरक्षा प्रणाली अपनाई है, जिसमें ये स्टेप्स शामिल हैं:
पंजीकरण के दौरान अकाउंट वेरिफिकेशन – संदिग्ध अकाउंट्स को ब्लॉक किया जाता है
मैसेजिंग गतिविधि की निगरानी – स्पैम और संदिग्ध मैसेज भेजने वाले अकाउंट्स को ट्रैक किया जाता है
यूजर रिपोर्ट और शिकायतें – यदि कोई यूजर किसी अकाउंट की रिपोर्ट करता है, तो उसे बारीकी से जांचा जाता है.
WhatsApp से बैन होने से कैसे बचें?
अगर आप चाहते हैं कि आपका WhatsApp अकाउंट बैन न हो, तो इन बातों का ध्यान रखें:
स्पैम और बल्क मैसेजिंग न करें
गलत या भ्रामक जानकारी न फैलाएं
संवेदनशील या गैरकानूनी कंटेंट को शेयर करने से बचें
किसी भी संदिग्ध गतिविधि को तुरंत रिपोर्ट करें
WhatsApp का उद्देश्य – सुरक्षित और भरोसेमंद प्लैटफॉर्म
WhatsApp का मकसद अपने यूजर्स को सुरक्षित और विश्वसनीय मैसेजिंग अनुभव देना है. कंपनी ने स्पष्ट किया कि भविष्य में भी सुरक्षा नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी.
यह भी पढ़ें: WhatsApp के डिलीट किये गए मैसेज कैसे पढ़ें? लेटेस्ट ट्रिक्स की यहां मिलेगी जानकारी
यह भी पढ़ें: टेक्नोलॉजी की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By राजीव कुमार
राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.
राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.
डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.
राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.
जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.
जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










