फोन चोरी होने के बाद सबसे पहले करें यह काम, खोया हुआ फोन मिलेगा वापस

Published by : Ankit Anand Updated At : 18 May 2025 12:49 PM

विज्ञापन

Mobile Phone Stolen

Stolen Phone: फोन चोरी होने पर अधिकतर लोग सीधे पुलिस के पास जाकर शिकायत दर्ज कराते हैं, लेकिन ऐसा करने से पहले कुछ जरूरी कदम उठाना बहुत जरूरी होता है. इन टिप्स को फॉलो कर और खुदको नुकसान से बचा सकते हैं.

विज्ञापन

Stolen Phone: फोन खोने या चोरी होने की स्थिति में अक्सर हम सबसे पहले एफआईआर दर्ज करवाने या डिवाइस को ट्रैक करने की कोशिश करते हैं. लेकिन इसी भाग-दौड़ में हम अपने निजी डाटा की सुरक्षा को नजरअंदाज कर देते हैं, जो गलत हाथों में पड़कर गंभीर दुरुपयोग का कारण बन सकता है.

ऐसे में जरूरी है कि हम तुरंत अपना सिम कार्ड ब्लॉक करवाएं, फोन के डाटा को रिमोटली डिलीट करें और डिवाइस को ब्लॉक कर दें, ताकि हमारी पर्सनल फोटो, वीडियो और फाइलें ठगों की पहुंच से बाहर रहें. यह सावधानी न केवल आपकी निजता की रक्षा करेगी, बल्कि संभावित साइबर अपराध से भी बचाएगी. आइए जानते हैं कैसे आप अपने सिम और डेटा को रेमोटली ब्लॉक कर सकते है और शिकायत घर बैठे ही दर्ज करवा सकते हैं.

Stolen Phone: सिम कार्ड ब्लॉक करें 

अगर आपका मोबाइल फोन गुम या चोरी हो गया है, तो सबसे जरूरी कदम है अपने सिम कार्ड को तुरंत ब्लॉक करवाना. इससे कोई भी व्यक्ति आपके मोबाइल नंबर का गलत इस्तेमाल नहीं कर सकेगा. सिम कार्ड को ब्लॉक कराने के लिए आपको अपने टेलीकॉम ऑपरेटर के नजदीकी सेंटर पर जाकर एफआईआर की एक कॉपी जमा करनी होगी या अगर आपके घर में किसी सदस्य के पास उसी ऑपरेटर का सिम हो तो उनके फोन से कस्टमर केयर से बात करके भी आप अपना सिम ब्लॉक करवा सकते हैं.

Stolen Phone: फोन खोने की शिकायत दर्ज करें 

टेलीकॉम विभाग द्वारा मोबाइल चोरी और गुमशुदगी की घटनाओं पर रोक लगाने के लिए CEIR (Central Equipment Identity Register) नामक आधिकारिक वेबसाइट www.ceir.gov.in लॉन्च की गई है। इस वेबसाइट की मदद से कोई भी व्यक्ति अपने खोए या चोरी हुए मोबाइल फोन को ब्लॉक कर सकता है.

यह भी पढ़ें: जून में लॉन्च होगा Android 16, जानिए सबसे पहले किन स्मार्टफोन्स में मिलेगा अपडेट

फोन ब्लॉक करने के लिए सबसे पहले संबंधित थाने में एफआईआर दर्ज करानी होगी. इसके बाद मोबाइल की खरीद रसीद, पुलिस शिकायत संख्या और फोन कहां और कैसे गुम हुआ, इन तमाम जानकारियों के साथ ऑनलाइन फॉर्म भरना होगा.

फॉर्म भरने और दस्तावेज़ अपलोड करने के बाद आवेदन स्वीकार कर लिया जाएगा और मोबाइल ब्लॉक की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी. यह पहल मोबाइल चोरी की बढ़ती घटनाओं पर अंकुश लगाने की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है.

Stolen Phone: पर्सनल जानकारी रिमोटली डिलीट करें

एंड्रॉइड यूजर्स के लिए

www.google.com/android/find पर जाएं और अपने गूगल आईडी व पासवर्ड से लॉग इन करें. इसके बाद आपकी डिवाइस की लोकेशन और डिटेल्स स्क्रीन पर दिखेंगी. अब ‘Set up Secure and Erase’ विकल्प को चुनें और फोन का सारा डेटा दूर बैठे ही मिटा दें.

आईफोन यूजर्स के लिए

www.icloud.com/find पर जाकर अपने एप्पल आईडी और पासवर्ड से लॉग इन करें. आपकी सभी एप्पल डिवाइसेज की लिस्ट दिखेगी. खोए हुए फोन को चुनें और ‘Erase’ पर टैप करें. यदि आपसे कोई संदेश या मोबाइल नंबर दर्ज करने के लिए कहा जाए, तो उसमें अपने फोन के खोने की जानकारी या संपर्क नंबर डालें, जो लॉक स्क्रीन पर नजर आएगा.

ध्यान रखें, यदि आपका आईफोन ऑफलाइन है, तो डाटा तभी डिलीट होगा जब वह अगली बार इंटरनेट से कनेक्ट होगा. अगर फोन डिलीट करने से पहले मिल जाए, तो इस प्रक्रिया को रोका भी जा सकता है.

यह भी पढ़ें: Google Maps में रंग-बिरंगी दिखने वाली लाइनों का मतलब जानते हैं आप? जान गए तो सफर हो जाएगा आसान

यह भी पढ़ें: IPL हो रहा है आज से फिर शुरू! Jio इन 3 प्लान्स में दे रहा फ्री JioHotstar का सब्सक्रिप्शन, फटाफट कर लें रिचार्ज

विज्ञापन
Ankit Anand

लेखक के बारे में

By Ankit Anand

अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola