IPL हो रहा है आज से फिर शुरू! Jio इन 3 प्लान्स में दे रहा फ्री JioHotstar का सब्सक्रिप्शन, फटाफट कर लें रिचार्ज

Published by : Ankit Anand Updated At : 17 May 2025 2:00 PM

विज्ञापन

JioHotstar

Jio के ये तीन प्लान्स JioHotstar एक्सेस के साथ आते हैं और अलग-अलग बजट व डेटा जरूरतों को ध्यान में रखते हुए तैयार किए गए हैं. ये प्लान्स स्ट्रीमिंग और कनेक्टिविटी की जरूरतों के हिसाब से ग्राहकों को कई तरह के फायदे प्रदान करते हैं.

विज्ञापन

Jio Recharge Plan: आईपीएल 2025 एक बार फिर से धमाकेदार वापसी के लिए तैयार है. 17 मई से टूर्नामेंट दोबारा शुरू हो रहा है, जबकि इसका फाइनल मुकाबला 3 जून को खेला जाएगा. भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के चलते 9 मई को आईपीएल को बीच में ही रोकना पड़ा था. हालांकि अब क्रिकेट प्रेमियों के लिए एक बार फिर से 17 रोमांचक मुकाबले देखने को मिलेंगे.

इस बार IPL 2025 का आयोजन JioHotstar पर किया जा रहा है. अगर आपको भी JioHotstar का फ्री का एक्सेस चाहिए तो इसके लिए आपको Jio का एक ऐसा प्लान खरीदना होगा जो इस एक्सेस के साथ आता हो. आज हमको आपको जियो के तरफ से आने वाले 3 ऐसे धमाकेदार प्लान्स के बारे में बताने जा रहा हैं जिसमे आपको फ्री में JioHotstar का एक्सेस प्राप्त हो सकता है. आइए जानते हैं इन प्लान्स को विस्तार से.

Jio का ₹100 वाला प्लान 

यदि आपके पास पहले से कोई बेस जियो रिचार्ज प्लान है, तो ₹100 का ऐड-ऑन प्लान एक किफायती विकल्प साबित हो सकता है. इस प्लान में 5GB अतिरिक्त डेटा के साथ 90 दिनों तक JioHotstar की सुविधा मिलती है. हालांकि इसमें वॉयस कॉलिंग या SMS  की सुविधा नहीं दी गई है, लेकिन यह उन यूजर्स के लिए फायदेमंद है जिन्हें आईपीएल जैसे मौकों पर सिर्फ डेटा की जरूरत होती है.

यह भी पढ़ें: Jio का बिना डेटा वाला प्लान में मिलेगा 336 दिनों तक अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा, कीमत मात्र इतनी

Jio का ₹195  वाला प्लान

₹195 का नया क्रिकेट पैक ग्राहकों को एक बार में 15GB डेटा और 90 दिनों के लिए JioHotstar एक्सेस की सुविधा देता है. हालांकि इस प्लान में कॉल और SMS की सुविधा शामिल नहीं है, लेकिन जो दर्शक अपने मोबाइल पर हर मैच लाइव देखने की योजना बना रहे हैं, उनके लिए यह पैक भरपूर डेटा प्रदान करता है.

Jio का ₹949 वाला प्लान

जियो ने अपने यूजर्स के लिए ₹949 का एक दमदार फुल रिचार्ज प्लान पेश किया है, जिसकी वैधता 84 दिनों की है. इस प्लान में हर दिन 2GB डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और डेली 100 SMS की सुविधा दी जा रही है.

इसके साथ ही यूजर्स को JioCloud स्टोरेज और पूर्व में JioHotstar का एक्सेस भी मिलता है. क्रिकेट प्रेमियों और एंटरटेनमेंट के शौकीनों के लिए यह प्लान एक ऑल-इन-वन पैकेज साबित हो रहा है, जो कनेक्टिविटी और मनोरंजन दोनों का पूरा ध्यान रखता है.

यह भी पढ़ें: 13 रुपये रोज के खर्च में JIO दे रहा अनलिमिटेड 5G डेटा, Amazon Prime सब्सक्रिप्शन Free

यह भी पढ़ें: Jio अपने 49 करोड़ यूजर्स पर मेहरबान, 100 रुपये वाले प्लान में मिल रहा है 299 रुपये वाले प्लान का फायदा

विज्ञापन
Ankit Anand

लेखक के बारे में

By Ankit Anand

अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola