ePaper

क्या है कोरियन गेम? कैसे बच्चों को जाल में फंसाता है और कैसे रोक सकते हैं खतरा?

Updated at : 05 Feb 2026 11:31 AM (IST)
विज्ञापन
Korean Love Game

कोरियन लव गेम/ सांकेतिक तस्वीर एआई से

Korean Lover Game जैसे गेम्स बाहर से मासूम और एंटरटेनिंग लगते हैं, लेकिन अंदर से ये बच्चों के दिमाग को धीरे-धीरे कंट्रोल करते हैं. इनका खतरा किसी एक टास्क में नहीं, बल्कि उस मानसिक जाल में छुपा होता है, जिसमें बच्चा खुद ही फंसता चला जाता है. यहां जानिए इस गेम के बारे में.

विज्ञापन

Korean Lover Game: स्मार्टफोन्स आज बच्चों के हाथ में खिलौना नहीं, पूरी दुनिया बन चुका है. लेकिन इसी डिजिटल दुनिया में कुछ ऐसे अंधे कोने भी हैं, जहां मासूम दिमाग धीरे-धीरे फंसते चले जाते हैं. गाजियाबाद में 16 साल की निशिका, 14 साल की प्राची और 12 साल की पाखी की मौत ने यही डरावना सच सामने रखा है. तीनों बहनों ने नौवीं मंजिल से कूदकर जान दे दी. पीछे छोड़े गए नोट्स और पुलिस जांच में सामने आया कि वे एक ऑनलाइन गेम से मानसिक रूप से गहराई तक जुड़ चुकी थीं, जो कोरियन कल्चर पर बेस्ड था. इस केस में Korean Lover गेम का नाम सामने आया है, जिसे ब्लू व्हेल गेम की तरह देखा जा रहा है. आइए जानते हैं क्या है ये कोरियन गेम.

क्या है ‘Korean Lover’ गेम?

‘Korean Lover’ कोई नॉर्मल मोबाइल गेम नहीं है. यह Google Play Store या Apple App Store पर भी अवेलेबल नहीं है. इसे पर्सनल लिंक, मैसेजिंग ऐप्स या ऑनलाइन ग्रुप्स के जरिए बच्चों तक पहुंचाया जाता है, जिससे पेरेंट्स की नजर से यह आसानी से बच निकलता है. यह गेम बच्चों की K-Drama, K-Pop, कोरियन फैशन और लाइफस्टाइल की ओर दीवानगी को निशाना बनाता है.

कैसे बच्चों को जाल में फंसाता है यह गेम?

एक्सपर्ट्स के मुताबिक, इस गेम में करीब 50 टास्क होते हैं, जो धीरे-धीरे खतरनाक बनते जाते हैं. इसमें शुरुआत होती है वीडियो देखने से, प्रोफाइल पिक्चर बदलने से, कोरियन नाम अपनाने से. फिर टास्क बदलते हैं, जिसमें दोस्तों और परिवार से दूरी, गेम या उसके “लीडर” पर इमोशनल डिपेंडेंसी, सीक्रेट रखने की मजबूरी, खुद को नुकसान पहुंचाने के टास्क और फिर आखिरी टास्क सुसाइड. गाजियाबाद केस में तीनों बहनों का कोरियन नाम अपनाना इस बात की ओर इशारा करता है कि वे अपनी असली पहचान से कटती जा रही थीं.

यह गेम इतना खतरनाक क्यों है?

‘कोरियन लवर’ जैसे गेम धीरे-धीरे बच्चों के दिमाग पर कंट्रोल बना लेते हैं. ये मासूम टास्क से शुरुआत करते हैं, लेकिन समय के साथ बच्चों को परिवार और दोस्तों से दूर कर देते हैं. पहचान बदलवाना, डर पैदा करना और हर बात छुपाने की आदत डालना इनका तरीका होता है. धीरे-धीरे बच्चे इसके जाल में फंसने लगते हैं और उन्हें लगने लगता है कि गेम ही उन्हें सबसे ज्यादा समझता है, जिससे बच्चे गेम को छोड़ने से डरने लगते हैं.

माता-पिता कैसे रोक सकते हैं ऐसे खतरनाक गेम?

Android फोन में Settings में जाकर Security ऑप्शन पर क्लिक करें और Install Unknown Apps को Not Allowed पर कर दें.

iPhone में Settings में जाकर Screen Time ऑप्शन पर क्लिक करें और Content & Privacy Restrictions ऑन करें, फिर बाहरी ऐप डाउनलोड ब्लॉक कर दें.

इसके अलावा ध्यान दें कि बच्चे का स्क्रीन टाइम कितना है, फोन में क्या-क्या ऐप्स मौजूद है और बच्चों के बिहेवियर में कितना और क्या बदलाव हो रहा है.

यह भी पढ़ें: गाजियाबाद में ऑनलाइन गेम की लत, 3 सगी बहनों ने 9वीं मंजिल से कूदकर दी जान

विज्ञापन
Shivani Shah

लेखक के बारे में

By Shivani Shah

डिजिटल पत्रकारिता में 3 सालों का अनुभव है. प्रभात खबर में जूनियर टेक कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रही हैं. टेक्नोलॉजी कैटेगरी में ये स्मार्टफोन से लेकर टेक-टिप्स, गैजेट्स, एआई, सॉफ्टवेयर और डिजिटल ट्रेंड्स पर रिसर्च-बेस्ड, इन-डेप्थ और यूजर-फोकस्ड कंटेंट लिखती हैं. इसके अलावा ये ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें भी लिखती हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola