रतन टाटा की वसीयत में शांतनु नायडू के हिस्से क्या आया? गैजेट के शौकीन मिलेनियल और मिलियनेयर को साथ लायी थी खास तकनीक
Published by : Rajeev Kumar Updated At : 25 Oct 2024 5:30 PM
Ratan Tata Will & Shantanu Naidu Share
Ratan Tata Rs 10000 Crore Will: रतन टाटा ने तकनीक की डोर से जुड़े अपने खास दोस्त शांतनु नायडू को लेकर वसीयत में खास प्रावधान किया है.
Ratan Tata Rs 10000 Crore Will: रतन टाटा के बाद टाटा ग्रुप को अपना उत्तराधिकारी मिल गया है. अब यह चर्चा का विषय है कि रतन टाटा की लगभग 10 हजार करोड़ रुपये की प्रॉपर्टी में किसके हिस्से क्या आयेगा? क्या उनके आखिरी दिनों तक सहायक रहे युवा टेक इनोवेटर शांतनु नायडू को भी कुछ मिलेगा? इधर टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट आयी है कि रतन टाटा की वसीयत में उनके कई खास लोगों के नाम हैं. वसीयत में रतन टाटा ने अपने सबसे छोटे दोस्त शांतनु नायडू को खास प्रावधान किया है.
Ratan Tata Rs 10000 Crore Will: रतन टाटा ने शांतनु नायडू के लिए खास प्रावधान
टाइम्स ऑफ इंडिया के अनुसार, रतन टाटा ने अपने कार्यकारी सहायक और उनके विश्वासपात्र रहे शांतनु नायडू को भी वसीयत का हिस्सा बनाया है. रिपोर्ट की मानें, तो टाटा से नायडू ने अपनी शिक्षा के लिए जो पर्सनल लोन लिया था, वह माफ कर दिया गया है और नायडू के गुडफेलो सहित सभी कारोबार, जिनमें टाटा की हिस्सेदारी थी, वह वसीयत के मुताबिक छोड़ दी गई है.
Ratan Tata Rs 10000 Crore Will: टेक इनोवेटर शांतनु नायडू ने रतन टाटा को किया प्रभावित
शांतनु नायडू एक टेक इनोवेटर, युवा उद्यमी और सामाजिक कार्यकर्ता हैं. जिन्हें रतन टाटा ने अपना सहायक और दोस्त बनाया. कॉर्नेल यूनिवर्सिटी (अमेरिका) से एमबीए की डिग्री प्राप्त कर चुके शांतनु ने Motopaws नाम के एक स्टार्टअप की शुरुआत की है, जो सड़कों पर घूमने वाले कुत्तों के लिए रिफ्लेक्टिव कॉलर डिवाइस बनाता है, ताकि सड़क हादसों से उन्हें बचाया जा सके. उनकी यह सामाजिक पहल ने रतन टाटा को प्रभावित किया और उन्होंने शांतनु को अपने साथ काम करने का मौका दिया. और जल्द ही शांतनु उनके करीबी सहयोगी बन गए. शांतनु ने रतन टाटा के मार्गदर्शन में सामाजिक हित में कई नयी पहल और प्रोजेक्ट्स पर काम किया.
Ratan Tata Rs 10000 Crore Will: करीबी पारिवारिक सदस्यों के लिए भी कुछ-कुछ
शांतनु नायडू के अलावा, रतन टाटा ने अपने भाई जिमी टाटा और सौतेली बहनें- शिरीन और डायना जेजीभॉय सहित करीबी पारिवारिक सदस्यों के लिए भी प्रावधान किये गए हैं. इसमें टाटा के विश्वसपात्र घरेलू कर्मचारी, उनके रसोइये राजन शा और बटलर सुब्बईया भी शामिल हैं, जिन्होंने दशकों तक उनकी सेवा की है. रतन टाटा ने 5-6 साल पहले गोद लिये गए अपने पालतू कुत्ते जर्मन शेफर्ड टीटो की पूरी जिंदगी देखभाल भी सुनिश्चित की है.
Ratan Tata Rs 10000 Crore Will: रतन टाटा की वसीयत पर अमल कौन करेगा?
टाटा के रत्न की वसीयत पर अमल कौन करेगा? इसकी जिम्मेदारी उन्होंने सौतेली बहनों- शिरीन और डायना जेजीभॉय के साथ वकील दारायस खंबाटा और अपने नजदीकी दोस्त मेहली मिस्त्री को दिया है. टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, रतन टाटा की वसीयत की सारी बातें सार्वजनिक नहीं की गई हैं, लेकिन इतना जरूर है कि उनकी प्रॉपर्टी का एक बड़ा हिस्सा रतन टाटा एंडोमेंट फाउंडेशन चैरिटी को मिलेगा.
Ratan Tata Rs 10000 Crore Will: रतन टाटा की संपत्ति कितनी?
अगस्त महीने में हुरुन इंडिया रिच की जारी लिस्ट के अनुसार, रतन टाटा के पास टाटा संस में लगभग 0.83% हिस्सेदारी थी और उनकी पूरी संपत्ति 7,900 करोड़ रुपये थी. वहीं, अन्य संपत्ति मिलाकर उनके नाम अनुमानित कुल 10,000 करोड़ रुपये की प्रॉपर्टी थी. रतन टाटा की संपत्ति का सबसे प्रमुख हिस्सा, ग्रुप की कंपनियों में उनकी हिस्सेदारी है. इसके अलावा, उनके पास बंगला, कार और अन्य प्रॉपर्टीज भी हैं, जिनका उनकी वसीयत में जिक्र है.
Ratan Tata Story: रतन टाटा के बिना क्या कभी सफल हो पाती डिजिटल भारत की यात्रा?
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Rajeev Kumar
राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










