Ratan Tata Last Post: 'मेरे बारे में सोचने के लिए शुक्रिया', भावुक कर देगा रतन टाटा का आखिरी इंस्टाग्राम पोस्ट
Published by : Rajeev Kumar Updated At : 10 Oct 2024 11:36 AM
Ratan Tata Last Message
Ratan Tata Last Post: सफल उद्योगपति और नेकदिल इंसान रतन टाटा का निधन हो गया है, तो हर तरफ उनसे जुड़ी पुरानी यादें नजर आ रही हैं. इस बीच रतन टाटा का आखिरी सोशल मीडिया पोस्ट भी वायरल हो रहा है, जो अब सबको भावुक कर रहा है.
Ratan Tata Last Post: टाटा संस (Tata Sons) के पूर्व चेयरमैन और दिग्गज भारतीय उद्योगपति रतन नवल टाटा (Ratan Naval Tata) ने दुनिया को अलविदा कह दिया है. 86 साल की उम्र में उन्होंने मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में अंतिम सांस ली. रतन टाटा (Ratan Tata) एक सफल उद्योगपति होने के साथ-साथ, नेकदिल इंसान भी थे. उनके निधन की खबर से आज पूरे देश में शोक की लहर है. हर कोई नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजलि दे रहा है.
रतन टाटा का आखिरी सोशल मीडिया पोस्ट वायरल
रतन टाटा पेशे से उद्योगपति तो थे ही, कई लोग उन्हें मसीहा भी मानते थे. ऐसा मसीहा जो हर मुसीबत में मदद के लिए खड़ा रहे और रतन टाटा का व्यक्तित्व कुछ ऐसा ही था. वह देश और देशवासियों के साथ और उनके लिए हमेशा डट कर खड़े रहे. अब जब उनका निधन हो गया है, तो हर तरफ उनसे जुड़ी पुरानी यादें नजर आ रही हैं. इस बीच रतन टाटा का आखिरी सोशल मीडिया पोस्ट भी वायरल हो रहा है, जो अब सबको भावुक कर रहा है.
आखिरी पोस्ट में तबीयत को लेकर दी थी जानकारी
रतन टाटा ने सोशल मीडिया पर हाल ही में एक पोस्ट किया था, जो उनका आखिरी पोस्ट बन गया. रतन टाटा ने दरअसल इस पोस्ट के जरिये अपनी तबीयत को लेकर जानकारी दी थी. उन्होंने लिखा था- मैं अपने स्वास्थ्य को लेकर हाल ही में फैली अफवाहों से अवगत हूं और सबको आश्वस्त करना चाहता हूं कि ये दावे निराधार हैं. मैं वर्तमान में अपनी उम्र और इससे संबंधित मेडिकल चेकअप के दौर से गुजर रहा हूं. चिंता की कोई बात नहीं है. मैं बिल्कुल ठीक हूं और जनता और मीडिया से अनुरोध करता हूं कि वो गलत सूचना फैलाने से बचें. इस पोस्ट के कैप्शन में रतन टाटा ने लिखा था- मेरे बारे में सोचने के लिए शुक्रिया.
Ratan Tata Story: रतन टाटा के बिना क्या कभी सफल हो पाती डिजिटल भारत की यात्रा?
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Rajeev Kumar
राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










