Water Purifier Buying Guide: वॉटर प्यूरीफायर खरीदते समय जरूर चेक करें ये 5 चीजें, वरना साफ पानी की जगह पी जाएंगे जहर

Updated:
विज्ञापन
Water Purifier Buying Guide

Water Purifier Buying Guide

Water Purifier Buying Guide: अगर आप ऐसी जगह रहते हैं जहां की हवा काफी खराब है, तो साफ पानी और भी जरूरी हो जाता है. हर शहर में पानी की क्वालिटी अलग होती है, इसलिए गलत वॉटर प्यूरीफायर चुनना खुद का नुकसान करवाना हो सकता है. इसलिए वॉटर प्यूरीफायर खरीदने से पहले ये जरूरी बातें जरूर चेक करनी चाहिए.

विज्ञापन

Water Purifier Buying Guide: अगर आप ऐसे इलाके में रहते हैं जहां AQI हमेशा खराब रहता है, तो आप वैसे ही प्रदूषित हवा में सांस ले रहे होते हैं. ऐसे में साफ पीने का पानी और भी जरूरी हो जाता है. कई लोग इस बात पर ध्यान नहीं देते कि हर शहर में पानी की क्वालिटी अलग होती है. ऐसे में गलत वॉटर प्यूरीफायर चुन लेने से या तो पानी ठीक से साफ नहीं होता, या फिर जरूरत से ज्यादा पानी बर्बाद हो जाता है.

इसी वजह से घर में एक सही वॉटर प्यूरीफायर होना बेहद जरूरी है. आज हम आपको ऐसे जरूरी चीजों के बारे में बताने वाले हैं, जिन्हें खरीदने से पहले जरूर चेक करना चाहिए. आइए डिटेल में जानते हैं.

स्टोरेज कैपेसिटी

वॉटर प्यूरीफायर ऐसा चुनें जिसकी टैंक साइज आपकी डेली की जरूरत के हिसाब से हो. 3-5 लोगों के परिवार के लिए 7-8 लीटर का टैंक काफी होता है. अगर परिवार बड़ा है या आपके यहां बिजली अक्सर जाती है, तो 10 लीटर या उससे ज्यादा वाला टैंक लें ताकि साफ पानी की कमी न पड़े.

पानी साफ करने की रफ्तार (Flow Rate)

जितनी ज्यादा फ्लो रेट होगी, टैंक उतनी जल्दी भर जाएगा. अगर आपके घर में पीने और खाना बनाने के लिए RO का पानी इस्तेमाल होता है, तो 15-20 LPH वाला वॉटर प्यूरीफायर चुनें. इससे पानी भरने में देरी नहीं होती और पूरे दिन अच्छी सप्लाई बनी रहती है.

पानी रिकवरी रेट

पुराने RO सिस्टम काफी पानी बर्बाद करते हैं, इसलिए आजकल अच्छी रिकवरी वाला RO लेना बहुत जरूरी हो गया है. ऐसे मॉडल चुनें जिनमें High Recovery RO या AquaSaver जैसी टेक्नोलॉजी हो, जो करीब 50% पानी बचा लेती है. ये खासकर उन शहरों में बेहद काम की होती है जहां पानी की सप्लाई पहले से ही कम होती है.

स्पेशल फीचर्स 

आजकल के मॉडर्न वॉटर प्यूरीफायर में कई खास फीचर्स मिलते हैं, जैसे कॉपर इन्फ्यूजन, मिनरलाइजर, अल्कलाइन बूस्टर और हॉट वॉटर डिस्पेंसिंग. ये पानी का स्वाद बेहतर करते हैं, हेल्थ में फायदा देते हैं और इस्तेमाल को आसान बनाते हैं. कुछ एडवांस मॉडल तो IoT सपोर्ट के साथ आते हैं, जिनसे आप फिल्टर की लाइफ और रियल-टाइम TDS लेवल भी आसानी से मॉनिटर कर सकते हैं.

सर्विस, वारंटी और AMC 

पानी के प्यूरीफायर को समय-समय पर मेंटेनेंस की जरूरत होती है, इसलिए ब्रांड की सर्विस पहुंच, मेंब्रेन वारंटी और AMC की कीमत जरूर चेक कर लें. हर साल फिल्टर बदलने में करीब ₹2,000-₹6,000 तक लग सकते हैं, इसलिए अच्छा सर्विस नेटवर्क होने से लंबे समय तक सही परफॉर्मेंस मिलता है और अचानक खर्चों की टेंशन भी नहीं रहती.

यह भी पढ़ें: गलत गीजर बन न जाए सिरदर्द, खरीदने से पहले देख लें ये 7 चीजें, बिल की टेंशन होगी छूमंतर

विज्ञापन
Ankit Anand

लेखक के बारे में

By Ankit Anand

शॉर्ट बायो

अंकित आनंद टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. वे स्मार्टफोन, टेलीकॉम, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), कंज्यूमर टेक और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं.

काम के बारे में

अंकित आनंद एक टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं, जो डिजिटल मीडिया में टेक और ऑटो सेक्टर से जुड़े विषयों पर लगातार लिखते हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. टेक्नोलॉजी सेक्टर में उनकी रुचि स्मार्टफोन लॉन्च, मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम, टेलीकॉम अपडेट्स, इंटरनेट सेवाओं, AI टूल्स, ऐप्स, गैजेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स और कंज्यूमर टेक्नोलॉजी से जुड़े विषयों में है. वहीं ऑटोमोबाइल सेक्टर में वे नई कारों और बाइक्स की लॉन्चिंग, फीचर्स, कीमत, सेफ्टी, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), फ्लेक्स-फ्यूल टेक्नोलॉजी और ऑटो इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स पर रेगुलर लिखते हैं.

उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर में सिर्फ फीचर्स, कीमत या लॉन्च की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी बताया जाए कि वह टेक्नोलॉजी आम लोगों के कितने काम की है, उसे इस्तेमाल करने का एक्सपीरियंस कैसा होगा और उसे खरीदना सही रहेगा या नहीं.

पढ़ाई और करियर

बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई बोर्ड से हुई है. इसके बाद उन्होंने साल 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान ही अंकित की रुचि डिजिटल मीडिया और न्यूज लिखने में बढ़ने लगी. इसी दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करना शुरू किया और आगे चलकर उन्होंने इन्हीं विषयों को अपने काम का हिस्सा बना लिया.

प्रभात खबर डिजिटल से पहले अंकित ने Zee News में करीब एक साल तक काम किया. यहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क, कंटेंट रिसर्च, फैक्ट वेरिफिकेशन और न्यूज राइटिंग के अलग-अलग पहलुओं पर काम किया.

विजन

अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें केवल नए प्रोडक्ट्स की जानकारी नहीं होतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी, खरीदारी के फैसलों और डिजिटल एक्सपीरियंस पर भी असर डालती हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola