कल रिलीज होगी Panchayat Season 4! फ्री में देखना है फुलेरा गांव का हाई वोल्टेज ड्रामा तो कर लें यह जुगाड़
Published by : Ankit Anand Updated At : 23 Jun 2025 2:41 PM
Personal Finance Rules
Panchayat Season 4: अमेजन प्राइम की मशहूर वेब सीरीज 'पंचायत' का चौथा सीजन कल रिलीज होने वाला है. अगर आप इसे बिना किसी खर्च के देखना चाहते हैं तो कुछ खास रिचार्ज प्लान्स आपके लिए मददगार साबित हो सकते हैं. Jio, Airtel और Vi के इन प्लान्स में आपको Amazon Prime Lite का सब्सक्रिप्शन फ्री में मिलता है.
Panchayat Season 4 कल यानी 24 जून 2025 को Amazon Prime Video पर रिलीज होने जा रही है. अगर आप भी पंचायत फैन हैं और चौथे सीजन का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं तो यह सीरीज देखने के लिए आपको Amazon Prime Video का सब्सक्रिप्शन लेना होगा. यदि आप पहले से प्राइम मेंबर हैं, तो बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के इस शो का आनंद उठा सकते हैं. वहीं, जिनके पास Prime सब्सक्रिप्शन नहीं है उन्हें पहले इसकी मेंबरशिप लेनी होगी.
अगर आप चाहते हैं कि आपको Prime Video का सब्सक्रिप्शन अलग से न लेना पड़े तो इसके लिए Jio, Airtel और Vi के कुछ खास प्लान्स भी मौजूद हैं. इन रिचार्ज प्लान्स के साथ आप Panchayat के सभी सीजन मुफ्त में देख सकते हैं क्यूंकि इनमें आपको Amazon Prime Video का सब्सक्रिप्शन मुफ्त में मिलता है. इतना ही नहीं, इन प्लानों में आपको OTT एक्सेस के अलावा और भी कई बेहतरीन फायदे मिलते हैं. आइए जानते हैं इन प्लान्स के बारे में.
Jio का ₹1029 वाला प्लान
- वैलिडिटी: 84 दिन
- डेटा: रोजाना 2GB (कुल 168GB डेटा)
- कॉलिंग: अनलिमिटेड
- SMS: रोजाना 100 SMS
- OTT: Amazon Prime Lite (84 दिनों के लिए), JioHotstar (90 दिनों के लिए)
यह भी पढ़ें: BSNL Q-5G के सस्ते प्लान्स देख निजी कंपनियों की हुई बोलती बंद, रिचार्ज करने से पहले जान लें कीमत
Airtel का ₹1199 वाला प्लान
- वैलिडिटी: 84 दिन
- डेटा: रोजाना 2.5GB
- कॉलिंग: अनलिमिटेड
- SMS: रोजाना 100 SMS
- OTT: Amazon Prime Lite, Airtel Xstream Play
Vi का ₹996 वाला प्लान
- वैलिडिटी: 84 दिन
- डेटा: रोजाना 2GB
- कॉलिंग: अनलिमिटेड
- SMS: रोजाना 100 SMS
- OTT: Amazon Prime Lite (90 दिनों के लिए)
यह भी पढ़ें: Jio के ये तीन प्लान्स हैं जबरदस्त, सस्ते में मिलेगा अनलिमिटेड कॉलिंग और भी बहुत कुछ
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ankit Anand
अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










